श्री गणेशाय नम:
15 नवम्बर 2022, मंगल का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आजका दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ?
श्री गणेशाय नम: !! दैनिक पंचांग!!
☀ 15 - नवम्बर - 2022
☀ पंचांग
🔅 तिथि सप्तमी रात्रि 02:52
🔅 नक्षत्र पुष्य 02:30 PM
🔅 करण :
विष्टि 04:41 PM
बव 04:41 PM
🔅 पक्ष कृष्ण
🔅 योग शुक्ल +00:30 AM
🔅 वार मंगलवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 06:36 AM
🔅 चन्द्रोदय 11:04 PM
🔅 चन्द्र राशि कर्क
🔅 सूर्यास्त 05:24 PM
🔅 चन्द्रास्त 12:28 PM
🔅 ऋतु हेमंत
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1944 शुभकृत
🔅 कलि सम्वत 5124
🔅 दिन काल 10:44 AM
🔅 विक्रम सम्वत 2079
🔅 मास अमांत कार्तिक
🔅 मास पूर्णिमांत मार्गशीर्ष
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित 11:44:01 - 12:26:58
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त 08:52 AM - 09:35 AM
🔅 कंटक 07:26 AM - 08:09 AM
🔅 यमघण्ट 10:18 AM - 11:01 AM
🔅 राहु काल 02:46 PM - 04:07 PM
🔅 कुलिक 01:09 PM - 01:52 PM
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 08:52 AM - 09:35 AM
🔅 यमगण्ड 09:24 AM - 10:44 AM
🔅 गुलिक काल 12:05 PM - 01:26 PM
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल उत्तर
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती
☀ चन्द्रबल
🔅 वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, मकर, कुम्भ
👉 विशेष ~ भद्रा दिन 01:48 तक।
प्रेम सागर पाण्डेय
नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र, रामजी चक दीघा, पटना
निःशुल्क परामर्श ~ शनिवार
👉15 नवंबर 2022, मंगलवार👈👇
मेष (Aries): आज आप निर्धारित कार्य आसानी से पूरा कर सकेंगे, परंतु आप जो प्रयत्न कर रहे हैं वो गलत दिशा में हो रहा हो, ऐसा हो सकता है। धार्मिक या मांगलिक अवसरों पर उपस्थित होंगे। तीर्थ यात्रा का योग है। गुस्से पर काबू रखना होगा। क्रोध के कारण नौकरी-धंधे की जगह या घर में मनमुटाव होने की संभावना है।
शुभ रंग = गुलाबी
शुभ अंक : 5
मिथुन (Gemini): दिन की शुरुआत आरामदायक और प्रसन्नता के साथ करेंगे। मेहमानों और मित्रों के साथ पार्टी पिकनिक का आयोजन करेंगे। नए कपड़े, गहने और वाहन की खरीददारी का योग है। मन में आनंद व्याप्त रहेगा। विपरीत लिंगीय पात्रों की तरफ आकर्षण का अनुभव करेंगे। सार्वजनिक जीवन में आपको सम्मान मिलेगा और लोकप्रिय बनेंगे। व्यापार में भागीदारी से लाभ होगा।
शुभ रंग = क्रीम
शुभ अंक : 2
वृषभ (Tauras): हाथ में लिए कार्य समय पर पूरा न होने से हताशा होगी। कार्य सफलता में थोड़ा विलंब होगा। खान-पान के कारण स्वास्थ्य खराब होगा। नए कार्य की शुरुआत के लिए उचित समय नहीं है। यात्रा में विघ्न आएगा। ऑफिस या व्यवसाय में कार्यभार अधिक होने के कारण थकान होगी। योग साधना और आध्यात्मिकता आपको मानसिक शांति प्रदान करेंगे।
शुभ रंग = फीरोजा
शुभ अंक : 6
कन्या (Virgo): आज आपको थोड़ी प्रतिकूलताओं के साथ तैयार रहना पड़ेगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा। मन भी चिंताओं से घिरा रहेगा। माता के साथ सम्बंधों में तनाव आएगा। स्वजनों के साथ उग्र वाद-विवाद होने से मनमुटाव रहेगा। स्वाभिमान भंग न हो उसका ख्याल रखें। थकान, वाहन आदि के क्रय-विक्रय के लिए समय अनुकूल नहीं है। पानी से भय रहेगा।
शुभ रंग = पींक
शुभ अंक : 1
कर्क (Cancer): आज का दिन आपको चिंता रहित और खुश रखेगा। पारिवारिक सदस्यों को विशेष समय देंगे और उनके साथ आनंदपूर्वक घर में समय व्यतीत करेंगे। कार्य में सफलता और यश मिलेगा। नौकरीपेशा वालों को नौकरी में लाभ होगा। साथी कार्यकर्ताओं का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रतिस्पर्धियों की चाल निष्फल जाएगी।
शुभ रंग = लाल
शुभ अंक : 8
सिंह (Leo): आज के दिन आप तन-मन से स्वस्थ रहेंगे। आपकी आंतरिक सृजनात्मकता नया स्वरूप प्रदान कर सकेगी। प्रिय व्यक्ति के साथ की गई मुलाकात सुखद रहेगी। संतान की प्रगति का समाचार मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय कहा जा सकता है। साथ ही कोई पुण्य कार्य होगा। आध्यात्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी।
शुभ रंग = लाल
शुभ अंक : 8
तुला (Libra): नए कार्य का श्रीगणेश करने के लिए दिन अनुकूल है। भाग्यवृद्धि और धन लाभ की संभावना है। पारिवारिक या व्यवहारिक कार्य के अवसर पर बाहर जाना पड़ेगा। नजदीक के स्थान पर धार्मिक प्रवास का सफल आयोजन होगा। विदेश से शुभ समाचार मिलेंगे। भाई-बहनों के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। आज आप तन-मन से स्वस्थ रहेंगे।
शुभ रंग = आसमानी
शुभ अंक : 7
वृश्चिक (Scorpio): परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। सगे-सम्बंधियों और मित्रों का आगमन होगा। मिष्टान्न भोजन मिलेगा। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। अलंकारों और सुगंधित पदार्थों की खरीददारी होगी। वाणी के प्रभाव से अन्य लोगों को मोहित कर सकेंगे। धन लाभ होगा। परिवार के प्रश्नों का हल मिलेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।
शुभ रंग = गुलाबी
शुभ अंक : 5
मकर (Capricorn): स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायत रहेगी। मन में उचाट अनुभव करेंगे। व्यवसाय में सरकार का हस्तक्षेप बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। आध्यात्मिक और धार्मिक व्यवहार में वृद्धि होगी। शत्रुओं द्वारा परेशान किये जाएंगे। बाई आंख में तकलीफ होगी। स्त्री तथा संतानों की चिंता रहेगी। दुर्घटना से बचने की सलाह है।
शुभ रंग = केशरी
शुभ अंक : 8
धनु (Sagittarius): संतान का सुख, स्वास्थ्य में सुधार और पढ़ाई में सफलता के लिए उत्तम समय है। विदेश व्यापार से लाभ होगा। अपने हाथ से धार्मिक एवं मांगलिक कार्य करेंगे। स्नेहीजनों और मित्रों का मिलन आनंदित करेगा। आर्थिक लाभ होगा। जीवनसाथी की तरफ से सुख और आनंद मिलेगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सुरुचिपूर्ण भोजन मिलेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा।
शुभ रंग = पींक
शुभ अंक : 1
कुंभ (Aquarius): मांगलिक कार्य और नए कार्यों का आयोजन करने के लिए अत्यंत शुभ दिन है। अविवाहितों का विवाह आयोजित होगा। पत्नी और संतानों का शुभ समाचार मिलेगा। गृहस्थ और दांपत्य जीवन में सुख और संतोष का अनुभव करेंगे। मित्र मंडल तथा बुजुर्ग वर्ग की तरफ से नौकरी-धंधा में बहुविध लाभ की प्राप्ति होगी। महाबीरजी की कृपा से आय के साधनों में वृद्धि होगी।
शुभ रंग = फीरोजा
शुभ अंक : 6
मीन (Pisces): महाबीरजी के आशीर्वाद से आपके सभी काम सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। नौकरी और व्यवसाय में पदोन्नति और वृद्धि होगी। व्यापारियों के रुके हुए पैसे मिलेंगे। पिता और बुजुर्गों से लाभ होगा। आर्थिक लाभ और परिवार में आनंद छाएगा। सरकार की तरफ से लाभ होगा। सार्वजनिक मान-सम्मान में वृद्धि और गृहस्थजीवन में सुख-शांति से धन्यता का अनुभव करेंगे।
शुभ रंग = पींक
शुभ अंक : 1
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com