छठ पर्व के शुभ अवसर पर पूर्वी रामकृष्ण नगर में सूप व नारियल वितरित

छठ पर्व के शुभ अवसर पर पूर्वी रामकृष्ण नगर में सूप व नारियल वितरित

स्थानीय पूर्वी रामकृष्ण नगर में श्री सूर्य नारायण छठ पूजा समिति के मित्र मंडल क्लब के नवयुवकों द्वारा छठ पर्व के शुभ अवसर पर एक सौ एक्यावन छठ व्रतियों के बीच सूप,नारियल,अगरबती एवं कपूर वितरित किया गया।
सूप व नारियल वितरित करने में नवयुवकों का उत्साह देखते हीं बन रहा था। कार्यक्रम को सफल बनाने में केशरी कुमार,गोलु कुमार,भोलु कुमार,मुन्ना,मुकेश कुमार,अविनाश,अंकित यादव,टिंकू यादव,झुन्नु साह,विकास कुमार ,बजरंगी एवं मनीष कुमार का विशेष योगदान रहा। ज्ञात हो कि उपरोक्त संस्था द्वारा पिछले बारह वर्ष से छठ पूजन कार्यक्रम किया जा रहा है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ