Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

10 सितम्बर 2022, शनिवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आजका दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

10 सितम्बर 2022, शनिवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आजका दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

10 सितम्बर 2022, शनिवार का दैनिक पंचांग

श्री गणेशाय नम:
🔅 तिथि पूर्णिमा 03:45 PM

🔅 नक्षत्र शतभिषा 10:44 AM

🔅 करण :

                बव 03:30 PM

                बालव 03:30 PM

🔅 पक्ष शुक्ल

🔅 योग धृति 02:54 PM

🔅 वार शनिवार

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय 05:50 AM

🔅 चन्द्रोदय 06:14 PM

🔅 चन्द्र राशि कुम्भ

🔅 सूर्यास्त 06:10 PM

🔅 चन्द्रास्त चन्द्रास्त नहीं

🔅 ऋतु शरद

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत 1944 शुभकृत

🔅 कलि सम्वत 5124

🔅 दिन काल 12:26 PM

🔅 विक्रम सम्वत 2079

🔅 मास अमांत भाद्रपद

🔅 मास पूर्णिमांत भाद्रपद

☀ शुभ और अशुभ समय

☀ शुभ समय

🔅 अभिजित 11:21:35 - 12:11:22

☀ अशुभ समय

🔅 दुष्टमुहूर्त 05:33 AM - 06:22 AM

🔅 कंटक 11:21 AM - 12:11 PM

🔅 यमघण्ट 02:40 PM - 03:30 PM

🔅 राहु काल 08:39 AM - 10:13 AM

🔅 कुलिक 06:22 AM - 07:12 AM

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 01:01 PM - 01:50 PM

🔅 यमगण्ड 01:19 PM - 02:53 PM

🔅 गुलिक काल 05:33 AM - 07:06 AM

☀ दिशा शूल

🔅 दिशा शूल पूर्व

☀ चन्द्रबल और ताराबल

☀ ताराबल

🔅 अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद

☀ चन्द्रबल

🔅 मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, धनु, कुम्भ

🌹विशेष ~ स्नान-दान की पूर्णिमा, संध्या पूजा, नान्दी मातामह श्राद्ध, महालयारम्भ। 🌹

पं.प्रेम सागर पाण्डेय्,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र नि:शुल्क परामर्श - शनिवार दूरभाष 9122608219 / 9835654844

🌹 10 सितम्बर 2022, शनिवार का राशिफल 🌹

मेष (Aries): आपका आज का दिन मानसिक व्यग्रता से भरा रहेगा। वाणी पर संयम न रहने के कारण ग्लानि का भी अनुभव हो सकता है। माता के स्वास्थ्य के विषय में अधिक ध्यान रखें। स्थावर संपत्ति से संबंधित चर्चा टालें। वाहन चलाते समय ध्यान रखें और जलाशयों से दूर रहें। विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम है।

शुभ रंग = फीरोजा

शुभ अंक : 6

वृषभ (Tauras): आज आप तन और मन से हल्कापन अनुभव करेंगे। आपके उत्साह में वृद्धि होगी। मन भी संवेदनशील रहेगा। आप काल्पनिक दुनिया की सैर करेंगे। पारिवारिक विषयो में रुचि लेंगे और प्रवास का आयोजन भी करेंगे। आर्थिक बातों पर ध्यान देंगे। रुचिकर भोजन भी मिल सकता है।

शुभ रंग = श्याम

शुभ अंक : 3

मिथुन (Gemini): आज कार्य संपन्न होने में विलंब हो सकता है, फिर भी प्रयास चालू रखें। आपके कार्य निर्धारित रूप से संपन्न होंगे। आर्थिक आयोजन में प्रारंभ में कुछ बाधाएं आएंगी, लेकिन बाद में फिर आपके मार्ग खुलते हुए दिखेंगे। नौकरी तथा व्यावसायिक स्थल पर सहकर्मचारियों के साथ वातावरण मेलजोल भरा रहेगा।

शुभ रंग = नीला

शुभ अंक : 6

कर्क (Cancer): मित्रों व स्नेहीजनों के साथ आज का दिन बहुत उल्लासमय वातावरण में आप बिताएंगे। प्रवास या यात्रा की संभावनाएं हैं। सुरुचिपूर्ण भोजन का स्वाद ले सकेंगे। भावनाशील भी रहेंगे। आर्थिक लाभ का दिन है।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 8

सिंह (Leo): अधिक भावुकता के कारण आपके मन में व्यग्रता रहेगी। स्त्रीवर्ग से आज संभलकर चलिएगा। दलीलबाजी या चर्चा, विवाद से बचिएगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधानीपूर्वक आगे बढिएगा। व्यवहार में संयम और विवेक रखें। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

कन्या (Virgo): आज का दिन आनंद-उल्लास में बीतेगा। आज विविध क्षेत्रों में आपको लाभ मिलेगा। इससे स्त्री मित्रों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। मित्रो के साथ सुंदर, मनोहर स्थल का आयोजन कर पाएंगे। संतानो के शुभ समाचार मिलेंगे।

शुभ रंग = श्याम

शुभ अंक : 3

तुला (Libra): आज का दिन आपके लिए शुभ है। नौकरी या व्यवसायिक क्षेत्र में आपके लिए अनुकूल वातावरण रहेगा। उच्चाधिकारियों के साथ आप महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे। पदोन्नति की भी संभावना है। पारिवारिक जीवन में प्रफुल्लित वातावरण रहेगा। माता से लाभ होगा। सरकारी कार्यो में सफलता मिलेगी।

शुभ रंग = नीला

शुभ अंक : 3

वृश्चिक (Scorpio): नौकरी या व्यावसायिक स्थल पर संभलकर कार्य करें। उच्चाधिकारियों के नकारात्मक रवैये के कारण आपको कष्ट हो सकता है। शारीरिक रूप से आलस्य रहेगा। संतान के साथ मतभेद रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णयो को आज संभव हो तो टालें। खर्च होने की संभावना है। छोटे प्रवास का आयोजन कर सकते हैं।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 5

धनु (Sagittarius): आज किसी भी नए कार्य का प्रारंभ न करें। बीमारी के उपचार का भी प्रारंभ न करें। वाणी और व्यवहार पर भी संयम रखें। अधिक संवेदनशीलता आपके मन को व्यथित करेगी। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। धन का खर्च बढेगा। अनैतिक संबंध और निषेधात्मक कार्यों से दूर रहें। ईश्वर की ध्यान-योग आराधना से मन शांत रहेगा।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

मकर (Capricorn): आज आपका दिन शुभ बीतेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आपका व्यापार विकसित होने की बहुत संभावना है। दलाली, कमिशन, ब्याज आदि की आय में वृद्धि होगी। इससे आपका आर्थिक स्तर मजबूत बनेगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। छोटे प्रवास का योग हैं।

शुभ रंग = नीला

शुभ अंक : 6

कुंभ (Aquarius): आपका दिन आनंददायी होगा। आपके कार्य में सफलता तथा यश-कीर्ति प्राप्त होगी। परिवारजनों के साथ अच्छी तरह से दिन बीतेगा। नौकरी और व्यावसायिक क्षेत्र में आपको सहकर्मियों का बहुत सहयोग मिलेगा। घर में आनंदपूर्ण वातावरण रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

शुभ रंग = श्याम

शुभ अंक : 3

मीन (Pisces): आज आपकी सृजनशक्ति में अधिक निखार आएगा। कल्पनाशक्ति के कारण आज आप साहित्य के विश्व की सैर करेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय बहुत अनुकूल है। स्वभाव में भावुकता विशेष मात्रा में रहेगी।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9 
 प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श - रविवार , दूरभाष 9122608219 / 9835654844
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ