Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

किम जोंग का घातक संकल्प

किम जोंग का घातक संकल्प 

सियोल। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने सार्वजनिक रूप से देश के परमाणु हथियारों को नहीं छोड़ने का दृढ़ संकल्प लिया है। उन्होंने अमेरिका पर देश की सरकार को गिराने की कोशिश का आरोप लगाया। इस बात की जानकारी वहां के मीडिया ने दी। प्योंगयांग की कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) के अनुसार, उन्होंने स्पष्ट किया कि, प्योंगयांग का परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए बातचीत फिर से शुरू करने का कोई इरादा नहीं है। उत्तर कोरिया की संसद ने इस सप्ताह के शुरू में एक महत्वपूर्ण सत्र के दौरान एक नई परमाणु नीति को मंजूरी दी थी। किम ने कहा है कि, अमेरिका का उद्देश्य न केवल हमारे परमाणु हथियारों को खत्म करना है, बल्कि उत्तर कोरिया को आत्मरक्षा करने की शक्ति को छोड़ने या कमजोर करने के लिए मजबूर कर हमारे शासन को गिराना है। योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, किम ने कहा कि, उत्तर कोरिया को अपने सामरिक परमाणु अभियान के दायरे का लगातार विस्तार करना चाहिए ताकि अपने परमाणु युद्ध की क्षमता को मजबूत किया जा सके। उनका कड़ा संदेश तब आया जब एसपीए ने एक नया कानून अपनाया जो शासन पर हमला होने पर परमाणु हमला शुरू करने की अनुमति देता है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ