दरभंगा में हिंदू राष्ट्र संगोष्ठी संपन्न
दरभंगा जिले के घनश्यामपुर प्रखंड अंतर्गत बुधेब स्थित श्री दुर्गा मंदिर प्रांगण में रविवार को हिंदू राष्ट्र संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पूज्यपाद जगद्गुरु शंकराचार्य गोवर्धन पीठाधीश्वर महाराज जी के कृपा पात्र शिष्य श्री प्रेमचंद झा जी के सानिध्य में संपन्न हुआ।

संगोष्ठी में क्षेत्र के सैकड़ों धर्मपरायण एवं राष्ट्रभक्त परिवारों ने भाग लिया। श्री प्रेमचंद झा जी ने अपने संबोधन में कहा कि सनातन मान बिंदुओं की रक्षा के लिए पूज्य शंकराचार्य जी महाराज द्वारा चलाए जा रहे अभियान को गति देना प्रत्येक हिंदू का कर्तव्य है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि शास्त्रसम्मत फल चाहते हैं तो शास्त्र के अनुसार विधि और निषेध का पालन आवश्यक है। सेवा, सत्संग, स्वाध्याय और संगोष्ठी के माध्यम से समाज के प्रत्येक हिंदू को जोड़ने का आह्वान भी उन्होंने किया।

कार्यक्रम की सफलता में समिति के सभापति श्री बद्री ठाकुर, सोनू झा, नीलांबर ठाकुर, सचिव नवीन कुमार झा, अध्यक्ष मिथुन ठाकुर, कोषाध्यक्ष शंकर सिंह, कौशल किशोर सिंह, श्यामसुंदर झा, विकल झा, उमाकांत झा, शिवलोचन झा, छेदी साहू, मंगाई यादव, रामायण मुखिया, सालो कुमारी, रुचि कुमारी, गायत्री देवी, मीरा देवी, त्रिभुवन ठाकुर, मंचन सिंह, विंदेश्वरी प्रसाद सिंह, भगवान जी झा, रानी कुमारी, कुमकुम कुमारी, काजल कुमारी, दिलीप झा, नंदकिशोर ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सक्रिय रहे।
कार्यक्रम के अंत में ‘हर हर महादेव’ के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा।
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com