पंडित राजकुमार शुक्ल ने चंपारण की आवाज को राष्ट्रीय आंदोलन से जोड़ा -राज्यपाल.jpeg)
.jpeg)
पटना 30 अगस्त, 2026:- माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने आज बिहार विधान परिषद्, पटना के सभागार में आयोजित ‘पंडित राजकुमार शुक्ल स्मृति समारोह-सह-लोकचिंतन स्थापना दिवस समारोह’ में भाग लिया।
समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि पंडित राजकुमार शुक्ल भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के महत्वपूर्ण व्यक्तित्व थे। चंपारण के किसानों की समस्याओं, विशेषकर नील की खेती से जुड़ी तिनकठिया प्रथा के खिलाफ उन्होंने आवाज उठाई और इस मुद्दे को राष्ट्रीय आंदोलन से जोड़ने का प्रयास किया।.jpeg)
.jpeg)
राज्यपाल ने कहा कि महात्मा गाँधी को चंपारण लाने में पंडित राजकुमार शुक्ल की महत्वपूर्ण भूमिका थी। गाँधीजी से मिलने और उन्हें चंपारण आने के लिए आग्रह करने के लिए शुक्ल जी ने लगातार प्रयास किए। अंततः गाँधीजी चंपारण आए और वर्ष 1917 का चंपारण सत्याग्रह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का एक महत्वपूर्ण अध्याय बना।
उन्होंने कहा कि पंडित राजकुमार शुक्ल जैसे महान व्यक्तित्वों की प्रेरणादायी कहानियों को नई पीढ़ी तक पहुँचाना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि देश के स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्र निर्माण से जुड़ी ऐसी गाथाओं को बच्चों और युवाओं को सुनाया जाना चाहिए। सोशल मीडिया और अन्य आधुनिक माध्यमों के जरिए भी इन महान व्यक्तित्वों के योगदान को सामने लाने की आवश्यकता है।
राज्यपाल ने ‘लोकचिंतन’ पत्रिका में भी स्वतंत्रता आंदोलन के ऐसे अनछुए पहलुओं और महान व्यक्तित्वों के योगदान पर अधिक सामग्री प्रकाशित करने का सुझाव दिया।

राज्यपाल ने कहा कि चंपारण सत्याग्रह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का एक ऐतिहासिक मोड़ था, जिसमें महात्मा गाँधी के साथ पंडित राजकुमार शुक्ल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। महात्मा गाँधी के साथ अनेक ऐसे सहयोगियों ने काम किया, जिनके प्रयासों ने स्वतंत्रता आंदोलन को गति दी। पंडित राजकुमार शुक्ल भी उनमें से एक थे। उनके योगदान को याद करना और नई पीढ़ी तक उनकी भूमिका पहुँचाना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बिहार की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत देश की अमूल्य धरोहर है और इसे आने वाली पीढ़ियों से परिचित कराना आवश्यक है।

इस अवसर पर राज्यपाल अनेक महानुभावों को पंडित राजकुमार षुुक्ल स्मृति सम्मान-2026 से सम्मानित किया।
कार्यक्रम को पंडित राजकुमार शुक्ल स्मारक समिति के अध्यक्ष श्री रवीन्द्र कुमार शर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, बिहार राज्य शाखा के प्रबंधन कमिटी के सदस्य श्री अजीत कुमार सिंह एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews