लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम
नई दिल्ली। दिल्ली वाले हर तरह से परेशानियों का सामना कर रहे हैं। दिल्ली में जिस रफ्तार से गर्मी बढ़ रही है, उससे भी तेज रफ्तार से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी जारी है और कल भी सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए थे। दिल्ली में मंगलवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 80 पैसे की बढ़ोतरी हुई। बढ़े दाम के बाद दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत आज क्रमशः 105।41 रुपये प्रति लीटर और 96.67 रुपये प्रति लीटर हो गयी।
करीब दो सप्ताह के भीतर ही पेट्रोल-डीजल के दामों में 10 रुपए से अधिक की वृद्धि हो गई है। दिल्ली में पेट्रोल जहां 105 रुपए पार कर गया है, वहीं मुंबई में इसकी कीमत 120 रुपए पार हो गई है। मुंबई में तो डीजल भी सौ पार चल रहा है। गौरतलब है कि देशभर में ईंधन की दरों में वृद्धि की गई है लेकिन स्थानीय कर प्रावधानों के अनुरूप अलग-अलग राज्यों में यह दर अलग-अलग है। साढ़े चार महीने के लंबे अंतराल के बाद 22 मार्च को दरों में बदलाव किया गया था, लेकिन इसके बाद से कीमतों में यह 14वीं वृद्धि है। बता दें कि पांच राज्यों में चुनाव खत्म होने के बाद से पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com