Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

महिला स्कूल कॉलेज में पुरुष प्राचार्य का नियुक्ति नारी शक्ति का अपमान है- माया श्रीवास्तव

महिला स्कूल कॉलेज में पुरुष प्राचार्य का नियुक्ति नारी शक्ति का अपमान है- माया श्रीवास्तव

समर्थ नारी समर्थ भारत के राष्ट्रीय संयोजिका माया श्रीवास्तव ने बिहार के मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर बिहार में शुरू की गई नई परिपाटी जिसमे महिलाओं के स्कूल कॉलेज में पुरुष प्राचार्य की नियुक्त को वापस लेने की मांग की है।महिला शिक्षण संस्थानों में पुरुष को प्रमुख बनाने के सरकार के आदेश को नारी शक्ति का अपमान बताते हुए अविलम्ब महिलाओं के स्कूल कॉलेज में पदस्थापित किये गए पुरुष प्राचार्य को तुरन्त हटा कर महिला प्राचार्य की नियुक्ति करने का आग्रह किया है।
श्रीमती माया श्रीवास्तव ने कहा कि एक तरफ सदन में महिला विधायक , जिलों में डीएम एस पी अनुमंड अधिकारी, थाना में प्रमुख के पद पर महिला दिवस के दिन महिलाओं को बैठाया जाता है।अन्य दिनों महिलाओं का अपमान किया जाता है।हाल में भी राजकीय उच्च विद्यालय राजेन्द्र नगर के दयानंद प्रसाद को राजकीय बालिका 10+2 उच्च विद्यालय गर्दनीबाग और राजकीय उच्च विद्यालय सहरसा के अजय कुमार दास को राजकीय वालिका 10+2 उच्च विद्यालय सहरसा में पदस्थापित किया गया है। सरकार महिलाओं को अपमान करने वाली यह आदेश वापस लेकर महिलाओं के स्कूल कॉलेज में महिला की नियुक्ति नही करती है तो समर्थ नारी समर्थ भारत आंदोलन छेड़ेगी।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ