पुतिन की बेटी का टूटा सपना

पुतिन की बेटी का टूटा सपना

मॉस्को। यूक्रेन युद्ध के चलते पुतिन की बेटी डॉ. मारिया वोरन्तसोवा का रूस में सुपर-रिच विदेशियों के लिए एलीट मेडिकल सेंटर खोलने का सपना भी शादी टूटने के साथ ही चकनाचूर हो गया। मारिया बच्चों में होने वाली दुर्लभ जेनेटिक बीमारी की एक्सपर्ट डॉक्टर हैं। पुतिन की बड़ी बेटी के पति का नाम जॉरिट फसेनहै। दोनों के बच्चे भी हैं। हालांकि रिपोर्टों में यह नहीं बताया गया है कि पति-पत्नी कब अलग गए, लेकिन समझा जा रहा है युद्ध शुरू होने के आसपास उनके रास्ते अलग हो गए। उनके बच्चों की डीटेल सार्वजनिक नहीं है। फसेन के बारे में कहा जाता है कि वह लंबे समय तक रूस में काम कर चुके हैं। उनके पिता डच आर्म्ड फोर्सेज में कर्नल थे। पुतिन की बेटी का प्लान था कि यूरोप के मरीजों और गल्फ देशों के अमीर शेखों को इलाज के लिए रूस आकर्षित किया जा सके। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि यूक्रेन पर हमले के बाद अब यूरोप के लोग और शेख कैसे आ पाएंगे? रूस के निर्वासित खोजी पत्रकार सर्गेई कानेव ने खुलासा किया है कि पुतिन के यूक्रेन पर हमला करने के फैसले ने उनकी बेटी का परिवार उजाड़ दिया। रूस पर पश्चिमी देशों की ओर से व्यापक प्रतिबंध लगाए गए हैं।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ