Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

इमरान का दावा, पाक में आतंकवाद समाप्त

इमरान का दावा, पाक में आतंकवाद समाप्त

इस्लामाबाद। एक ओर जहां पाकिस्तान आए दिन आतंकवादी हमलों का सामना कर रहा है, वहीं पाकिस्तान पीएम इमरान खान का दावा है कि पाकिस्तान में आतंकवाद समाप्त हो चुका है। दरअसल, आज ही के दिन 16 दिसंबर को साल 2014 में पेशावर में आतंकवादी हमले में 140 लोगों ने जान गंवा दी थी। उस घटना को सात साल हो गए है। इस घटना पर याद करते हुए उन्होंने कहा कि अब पाकिस्तान ने आतंकवाद को सफलतापूर्वक हरा दिया है। उन्होंने कहा कि मैं दोहराता हूं कि हम अपने शहीद बच्चों के पीड़ितों और माता-पिता को कभी निराश नहीं करेंगे। हिंसा को एक टूल के तौर पर इस्तेमाल करने वालों के लिए जीरो टॉलरेंस है। पाक पीएम का यह बयान तब आया है, जब हाल के वर्षों में पाकिस्तान में आतंकी घटनाएं काफी देखने को मिली हैं। बता दें कि हाल ही में अफगानिस्तान की सीमा से लगे पाकिस्तान के अशांत उत्तरी वजीरिस्तान जिले में अज्ञात आतंकवादियों ने एक सुरक्षा जांच चैकी पर हमला कर दिया था, जिसमें दो सैनिकों की मौत हो गई थी। इस घटना की जानकारी पाकिस्तानी सेना ने ही दी थी। वहीं भारत में भी आतंकी घटनाएं लगातार जारी हैं। सेना के अधिकारियों का मानना है कि भारत में आतंकी वारदात के पीछे पाकिस्तान का है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ