(नवलगढ़ के विश्व विख्यात होली गैर जुलूस के संदर्भ में कुछ पंक्तियां सादर निवेदित हैं:__)
नवलगढ़ गैर जुलूस के रंग,शांति सौहार्द के संग
कुमार महेंद्रनवलगढ़ उत्संग होलिका पर्व,
अद्भुत अनुपम मनहर विशेष ।
भव्य गैर जुलूस आयोजन,
लोक राग रंग खुशियां अशेष ।
रम्य फाल्गुनी गीत अठखेलियां,
सर्वत्र अल्हड़ मस्ती हास्य उमंग ।
नवलगढ़ गैर जुलूस के रंग,शांति सौहार्द के संग ।।
जन पटल उत्साह अपार,
रंग गुलाल श्रृंगारित चेहरे ।
परस्पर अथाह आदर सम्मान,
अंतरंग शुभ सद्भाव गहरे ।
पुलकित प्रफुल्लित जनजीवन,
सरस लहर धमाल ढप चंग ।
नवलगढ़ गैर जुलूस के रंग,शांति सौहार्द के संग ।।
शासन प्रशासन पूर्ण सहयोग,
अनुशासन समय ध्यान बिंदु ।
सनातन आस्था प्रबल प्रवाह,
अंतःकरण जय जयकार सिंधु ।
निर्धारित मार्ग सौम्य पुष्प वर्षा,
कौमी एकता दर्शन नवरंग ।
नवलगढ़ गैर जुलूस के रंग,शांति सौहार्द के संग ।।
कोटि कोटि धन्यवाद जनमानस,
प्रदत्त सुयोग्य नागरिक पहचान ।
असीम बधाइयां प्रशंसा पात्र,
प्रशासन पुलिस अधिकारी जवान ।
सर्व अनंत हार्दिक शुभकामनाएं,
जीवन सुख समृद्ध मस्त मलंग ।
नवलगढ़ गैर जुलूस के रंग,शांति सौहार्द के संग ।।
कुमार महेंद्र
(स्वरचित मौलिक रचना)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews