रूसी डिफेन्स सिस्टम खरीदने वाला पहला देश भारत
मॉस्को। रूस के उप-प्रधानमंत्री यूरी बोरिसोव ने दावा किया है कि भारत रूसी एयर डिफेंस सिस्टम एस-500 खरीदने वाला पहला देश बन सकता है। रूस के डिप्टी पीएम का ये बयान ऐसे समय में आया है जब रूस भारत को एस 400 मिसाइल की सप्लाई कर रहा है। अमेरिका ने भारत को ऐसा करके रूस के साथ सैन्य संबंध बढ़ाने के लिए भारत पर प्रतिबंध लगाने की धमकी तक दे डाली थी। इस धमकी को नजरअंदाज कर रूस और भारत ने ये डील जारी रखी।
यूरी ने आरबीसी टीवी चैनल से बातचीत में कहा, ‘बिना किसी संदेह के एक बार हम इस सिस्टम को अपने सैनिकों को सौंप दें तो अगर भारत इस अत्याधुनिक सिस्टम को खरीदने की इच्छा जताता है, तो वह इस सूची में सबसे पहला देश होगा’। रूसी मंत्री ने सिप्री की उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि रूसी हथियारों की वैश्विक बिक्री में गिरावट आई है। एस-500 मिसाइल सिस्टम दुनिया का सबसे टॉप और शक्तिशाली एयर डिफेंस सिस्टम है। यह न केवल गुप्त लक्ष्यों का पता लगा सकता है, बल्कि अंतरिक्ष में उपग्रहों को मार गिराने में भी सक्षम है। इसमें चार तरह की मिसाइलें शामिल हैं। एक मिसाइल की मारक क्षमता 600 किमी, दूसरी 250 किमी, तीसरी 120 और चैथी 40 किमी है। एस-500 को मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। इस विमान-रोधी और मिसाइल-रोधी तकनीक को पूरी तरह से नई जनरेशन के हथियार के रूप में विकसित किया गया है। एस-500 मिसाइल सिस्टम 600 किमी की दूरी पर दुश्मन की बैलिस्टिक मिसाइलों और लगभग 500 किमी की दूरी पर विमान को मार गिरा सकती है। अगर मिसाइल को बूस्ट फेज के दौरान नष्ट कर दिया जाता है, तो उसके मलबे और राख से कोई नुकसान नहीं होगा।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com