देउबा नेपाली कांगे्रस के दुबारा अध्यक्ष
काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा की राजनीतिक पावर अब और ज्यादा बढ़ गई है। उन्होंने नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष का चुनाव जीत लिया है। देउबा को 4,623 में से 2,733 वोट मिले हैं। हालांकि, इलेक्टोरल बॉडी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर नतीजों की घोषणा नहीं की है। लेकिन देउबा को पार्टी अध्यक्ष के रूप में दूसरे कार्यकाल के लिए चुना गया है। उन्होंने डॉ. शेखर कोइराला को मात दी है। बाकी बचे उम्मीदवरों ने दूसरे चरण में ही हार स्वीकार कर ली थी। देउबा और कोइराला के अलावा प्रकाश मान सिंह, बिमलेंद्र निधि और कल्याण गुरुंग उम्मीदवार थे। पहले दौर में नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा समेत पांच उम्मीदवारों में से किसी को भी डाले गए कुल मतों का 50 फीसदी से अधिक नहीं मिला था। जिसके बाद नेपाली कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने पार्टी अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए मंगलवार को दूसरी बार मतदान किया। सोमवार को हुए मतदान में कुल 4,743 योग्य मतदाताओं में से 4,679 वैध वोट डाले गए थे और 76 मतों को अवैध घोषित कर दिया गया था। इनमें प्रधानमंत्री और नेपाली कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष देउबा और शेखर कोइराला को क्रमशः 2,258 और 1,702 वोट मिले थे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com