Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

भव्य भारत के निर्माण के लिए हिंदुओं का संगठित होना आवश्यक – प्रेमचंद्र झा

भव्य भारत के निर्माण के लिए हिंदुओं का संगठित होना आवश्यक – प्रेमचंद्र झा

बिरौल (दरभंगा): जिला के बिरौल थाना अंतर्गत कहुआ ग्राम में 'हिंदू राष्ट्र संगोष्ठी' का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जगद्गुरु शंकराचार्य गोवर्धन पीठाधीश्वर महाराज के कृपा पात्र शिष्य और 'ब्राह्मण भूषण' अधिवक्ता श्री प्रेमचंद्र झा सम्मिलित हुए। उन्होंने सेवा, स्वाध्याय और संगोष्ठी के माध्यम से हिंदुओं को एकजुट होने का आह्वान किया।
सभा को संबोधित करते हुए श्री झा ने वर्तमान शिक्षा पद्धति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, "आज भी हमारे पाठ्यक्रमों में मुगलों और ईसाइयों का इतिहास पढ़ाया जाता है, जबकि हमारे अपने देश के महान पुरुषों और सनातन संस्कृति की गौरवगाथा को हाशिए पर रखा गया है।" उन्होंने नारी शक्ति और बच्चों को सनातन परंपराओं से जोड़ने और उन्हें अपनी संस्कृति के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया।
श्री झा ने पूज्य शंकराचार्य जी द्वारा संचालित कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए कहा कि धर्म-नियंत्रित, पक्षपात-विहीन और शोषण-मुक्त 'सनातन शासन तंत्र' की स्थापना के लिए भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करना अनिवार्य है। यह एक ऐसे भव्य भारत के निर्माण का प्रथम चरण है जहाँ सर्वहित सर्वोपरि हो।
कार्यक्रम में आचार्य काशीनाथ झा 'किरण' ने भी सनातन परंपराओं की महत्ता पर प्रकाश डाला। संगोष्ठी में उपस्थित अन्य वक्ताओं और ग्रामीणों ने हिंदू जागृति के इस अभियान को निरंतर जारी रखने के लिए हर सप्ताह संगोष्ठी आयोजित करने का सामूहिक संकल्प लिया।
इस आयोजन को सफल बनाने में रितेश मिश्रा, विक्रम कुमार, अंजनी झा, शिवकुमार मिश्र, सुरेश मिश्रा, भगवान मिश्र, देवचंद ठाकुर, अमित सरकार, वैद्यनाथ मिश्र, चंद्रशेखर मिश्र, शंभू झा, सीताराम यादव, दिनेशी यादव, चंद्र मोहन साहू, अंबुज सिंह, हिमांशु मिश्रा, भव्या कुमारी, प्रिया कुमारी, राखी कुमारी, मनीष झा, संजीव साहनी, गंगा साहनी, राम पुकार सहनी, जटाशंकर मिश्र, महादेव ठाकुर, महारानी देवी, मीरा देवी, सुधीर देवी (उपसरपंच), अनिकेत सिंह, अभिलाष सिंह, सुमन सिंह, काशीनाथ झा, अमरनाथ झा, धनंजय झा, प्रिंस कुमार, सुभाष कुमार, लालटुन्नी पासवान, सुदर्शन और हर्ष सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता सक्रिय रहे।


हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ