भारत-बांग्लादेश मैत्री पाइप लाइन परियोजना पर काम जारी:
श्रृंगला ढाका। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने यहां कहा कि भारत-बांग्लादेश मैत्री पाइपलाइन पर काम अच्छी तरह से आगे बढ़ रहा है और अगले साल इसका उद्घाटन किए जाने की उम्मीद है। यह परियोजना दोनों देशों को अपनी ऊर्जा जरूरतों को एकीकृत करने में सक्षम बनाएगी। 346 करोड़ रुपये की भारत-बांग्लादेश मैत्री पाइपलाइन परियोजना (आईबीएफपीपी) भारत में पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी और बांग्लादेश में दिनाजपुर जिले के पार्बतीपुर को जोड़ेगी। इस 130 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन की क्षमता 10 लाख मीट्रिक टन सालाना होगी। श्रृंगला ने यहां संवाददाताओं से कहा कि आईबीएफपीपी एक ‘‘अत्यंत अनोखी और महत्वपूर्ण पाइपलाइन है जो हमें अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं को एकीकृत करने में सक्षम बनाएगी। उन्होंने कहा कि परियोजना बहुत अच्छी तरह से आगे बढ़ रही है और हम अगले साल इसका उद्घाटन करने की स्थिति में होंगे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com