लीना नायर ग्रुप शनैल की ग्लोबल सीई
पेरिस। भारतीय मूल की लीना नायर को फ्रांस के लग्जरी ग्रुप शनैल ने लंदन में अपना नया ग्लोबल चीफ एग्जीक्यूटिव नियुक्त किया है। लीना इससे पहले यूनिलीवर में बतौर चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर थी। शनैल अपने ट्वीड सूट, क्विल्टेड हैंडबैग और छव। 5 परफ्यूम के लिए पहचाना जाता है। लीना नायर अगले साल जनवरी में कंपनी में आधिकारिक तौर पर शामिल हो जाएंगी। 52 साल की लीना नायर 8 साल पहले 2013 में भारत से लंदन शिफ्ट हो गई थीं। तब उन्होंने वहां एंग्लो-डच कंपनी के लंदन हेक्वार्टर में लीडरशिप और ऑर्गेनाइजेशन डेवलपमेंट की ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट का पद संभाला था। बाद में उन्हें 2016 में प्रमोट किया गया और वह यूनिलीवर की पहली महिला, पहली एशियाई और सबसे कम उम्र की सीएचआरओ बन गईं। लीना नायर महाराष्ट्र के कोल्हापुर की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी स्कूलिंग महाराष्ट्र के कोल्हापुर के होली क्रॉस कॉन्वेंट स्कूल से पूरी की है। सांगली में वालचंद कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से लीना ने इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने जमशेदपुर के जेवियर्स स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से एमबीए की डिग्री ली।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com