तुर्की में ब्रेड लेने के लिए लगानी पड़ती लाइन
अंकारा। तुर्की में रिकॉर्ड तोड़ महंगाई के चलते सब कुछ बिगड़ गया है। जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। देश की करेंसी यानी लीरा बहुत तेजी से नीचे गिर रही है और बीते एक साल में इसकी वैल्यू 40 फीसदी घट गई है। लीरा के ये हालत किसी अन्य वजह से नहीं, बल्कि तुर्की के प्रेसिडेंट रेसेप तैयब एर्दोगन की जिद्दी नीतियों की वजह से हुई है। इसका खामियाजा वहां की जनता को भोगना पड़ रहा है। आलम ये है कि दूध-ब्रेड के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में कहीं सस्ती ब्रेड मिल रही है, तो लोग सुबह से लंबी लाइनों में खड़े होने को मजबूर हैं। महंगाई के चलते तुर्की के शहरों में सब्सिडी वाले ब्रेड लेने के लिए काफी लंबी कतारें लग रही हैं। सब्सिडी वाली दुकानों में 250 ग्राम के ब्रेड के पैकेट की कीमत 1.25 लीरा है, जबकि सामान्य दुकानों पर यह 2.50 लीरा में मिल रही है। एक दुकान के बाहर कतार में लगे सेवानिवृत्त कर्मी 71 वर्षीय नियाजी टोपार्क कहते हैं कि देश में खाने से लेकर ब्रेड, शर्ट से लेकर मोजे ते सब कुछ महंगा होता जा रहा है। टोपार्क ने बताया कि हमारे परिवार में चार सदस्य हैं और घर का किराया हर महीने 2,000 लीरा (140 डॉलर) देना पड़ता है। हम में से प्रत्येक एक दिन में कम से कम एक ब्रेड खाता है, इसलिए मैं यहां से चार ब्रेड खरीदने की योजना बना रहा हूं क्योंकि आपको इन दिनों हर संभव तरीके से पैसे बचाने की जरूरत है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com