हांगकांग के वल्र्ड ट्रेड सेंटर में लगी आग
हांगकांग। हांगकांग के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में भीषण आग लग गई है। जिसके चलते यहां 300 से अधिक लोग फंसे हुए हैं। आग लगने की खबर बुधवार को 12 बजे के करीब सामने आई। पुलिस ने बताया कि एक 60 साल की महिला बेहोश होकर जमीन पर गिर गई, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। आग लगने के कारण 38 मंजिला इमारत में काफी धुआं फैल गया। तीन अन्य लोगों की भी इसकी वजह से तबीयत खराब हो गई। इस इमारत में ऑफिस, मॉल, दुकानें और रेस्त्रां हैं। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, कई लोग इमारत में फंसे हुए थे। इन लोगों को बाहर निकालने के लिए दमकलकर्मी लैडर का इस्तेमाल कर रहे थे। इमारत में निचली मंजिलों से लोगों को बचाते हुए देखा गया है। आग को लेवल थ्री की घटना बताया गया है। शहर में आग की गंभीरता को एक से पांच के पैमाने पर वर्गीकृत किया जाता है, जिसमें बाद वाला पैमाना सबसे गंभीर होता है। बताया जा रहा है कि आग इमारत की पहली मंजिल पर लगी थी, जहां मरम्मत का काम चल रहा है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में बुजुर्ग सहित एक दर्जन से अधिक लोग इमारत की पांचवीं मंजिल पर छत के डेक में फंसे हुए दिख रहे थे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें|
हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews
https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com