वर्ष के सबसे चर्चित सीएम रहे योगी

वर्ष के सबसे चर्चित सीएम रहे योगी

(अशोक त्रिपाठी-हिन्दुस्तान समाचार फीचर सेवा)
लगभग बीतने जा रहे वर्ष 2021 में देश के मुख्यमंत्रियों में सबसे ज्यादा चर्चित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव में भाजपा को धूल चटायी और कांग्रेस व वामपंथी शून्य पर पहुंच गये। इसके चलते उनकी चर्चा हुई। इसी तरह राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने डिप्टी सीएम को ठेंगा दिखा दिया और साल के अंत में हुए उपचुनाव में भी जीत दर्ज कर वर्चस्व बनाए रखा। पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह भी वर्ष में चर्चित रहे लेकिन सिद्धू ने उन्हंे कांग्रेस से बाहर निकलने पर मजबूर कर दिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भी चर्चा हुई और वे अपने प्रतिद्वन्द्वी स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को सीएम की कुर्सी तक पहुंचने से रोकने में सफल रहे। भाजपा शासित राज्य उत्तराखण्ड में दो बार मुख्यमंत्री बदले गये। कर्नाटक में भी बीएस येदियुरप्पा को हटाकर बोम्मई को मुख्यमंत्री बना दिया गया। उत्तर प्रदेश को लेकर भी इस संदर्भ में चर्चा चली थी लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कुर्सी पर कोई आंच नहीं आयी। इसके विपरीत उनकी कुर्सी और मजबूत हुई है। योगी को ही यूपी का अगला सीएम चेहरा घोषित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तो यहां तक कहना पड़ा कि यूपी प्लस योगी, बहुत ही उपयोगी। इसके पीछे कारण भी है। योगी आदित्यनाथ ने इन पांच वर्षों में जनता के हित में कई योजनाएं चलायी हैं। एक्सप्रेसवे का जाल बिछा तो माफियाराज पर बुलडोजर चलाया गया है।

भारत का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश बड़े राज्यों में वृद्धिशील स्वास्थ्य प्रदर्शन के मामले में शीर्ष प्रदर्शनकर्ता के रूप में उभरा है, जबकि मिजोरम ने छोटे राज्यों की श्रेणी में अच्छा प्रदर्शन किया है. नीति आयोग ने चैथा स्वास्थ्य सूचकांक अभी जारी किया है जिसमें यह जानकारी दी गई है। योगी की सरकार में प्रदेश को कई योजनाएं मिली हैं।

उत्तर प्रदेश गोपालक योजना का शुभारंभ किया गया है इस योजना के माध्यम से गोपालक को रुपये 200000 तक का ऋण मुहैया करवाया जाएगा। यह ऋण दो किस्तों में मुहैया करवाया जाएगा। जिसके माध्यम से लाभार्थी 10 से 12 गाय का पालन कर सकता है। लाभार्थी गाय या भैंस में से किसी को भी पाल सकता है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए पशु दुधारू होना अनिवार्य है। इसके अलावा इस योजना के माध्यम से लाभार्थी अपनी खुद का डेरी फॉर्म भी खोल सकता है।

मुफ्त स्मार्ट फोन व टैबलेट योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश के युवाओं को एक करोड़ मुफ्त स्मार्टफोन एवं टेबलेट मुहैया करवाए जाएंगे। अटल जी के जन्मदिन 25 दिसम्बर से इसकी शुरुआत हुई। सभी पोस्ट ग्रेजुएशन, बीटेक, ग्रेजुएशन, पॉलिटेक्निक, मेडिकल, पैरामेडिकल और कौशल विकास मिशन की ट्रेनिंग लेने वाले अभ्यर्थियों को स्मार्ट फोन/टैबलेट मुहइया करवाए जाएंगे। इस योजना का लाभ छात्रों के अलावा अन्य नागरिकों को भी प्रदान किया जाएगा। वह सभी नागरिक जो सेवा क्षेत्र से जुड़े हैं वह भी इस योजना का लाभ उठाने के पात्र हैं। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बनी 6 सदस्य कमेटी के द्वारा इस योजना का कार्यान्वयन किया जाएगा।

योगी सरकार ने छात्रों के हित में यूपी स्कॉलरशिप योजना के माध्यम से कक्षा 9, 10, 11 एवं 12 में पढ़ने वाले बच्चों को स्कॉलरशिप प्रदान की है। प्रदेश के वह सभी बच्चे जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं उनको शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि सरकार द्वारा उनकी शिक्षा का खर्च वहन किया जाएगा। वह सभी बच्चे जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय रुपये 200000 या फिर से कम है वह इस योजना का लाभ प्राप्त करने के पात्र हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा राज्य के गरीब नागरिकों के लिए शादी योजना का शुभारम्भ किया गया है। इस योजना के माध्यम से कन्या की शादी होने पर रुपये 51000 की राशि प्रदान की जाती है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा राज्य के गरीब नागरिकों के लिए इस योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से कन्या की शादी होने पर घ्51000 की राशि प्रदान की जाती है।

राज्य के श्रमिकों को रोजगार प्राप्त करने के लिए अन्य राज्यों में जाना पड़ता है। ऐसे सभी श्रमिकों को अपना जीवन व्यतीत करने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस समस्या का निपटान करने के लिए मुख्यमंत्री प्रवासी श्रमिक उद्यमिता विकास योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से प्रवासी श्रमिक नागरिकों को उद्योगों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के 75 जनपदों के विशेष प्रोडक्ट के उत्पाद को बढ़ावा दिया जाएगा। आने वाले 5 सालों में इस योजना के माध्यम से 25 लाख लोगों को रोजगार प्रदान किया जाएगा। यह योजना उत्तर प्रदेश के छोटे, मध्यम एवं परंपरागत उद्योगों का विकास करने में भी कारगर साबित होगी।

योगी आदित्यनाथ की सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम उठाया है। यूपी मिशन शक्ति अभियान को उत्तर प्रदेश की महिला एवं बेटियों को स्वावलंबी एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से किया गया है। इस अभियान के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को जागरूक किया जाता है। प्रदेश के सभी 75 जिलों में इस योजना का संचालन किया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से प्रदेश की महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी। मिशन शक्ति अभियान को 31 अगस्त 2021 को लांच किया गया था।

इसी तरह राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना है। प्रदेश के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के गरीब परिवारों को राष्ट्रीय पारिवारिक योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से यदि गरीब परिवारों के एकमात्र आय अर्जित करने वाले सदस्य की मृत्यु हो जाती है तो इस स्थिति में परिवार के सदस्य को रुपये 30000 की राशि प्रदान की जाएगी। जिससे कि परिवार को किसी पर भी निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं पड़े। इस योजना का लाभ केवल तभी प्रदान किया जा सकता है जब लाभार्थी का बैंक खाता आधार से लिंक हो। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत लाभ की राशि सीधे लाभार्थी के खाते में वितरित की जाएगी। इस योजना के माध्यम से गरीब परिवारों की आर्थिक मदद भी हो सकेगी एवं उनके जीवन स्तर में भी सुधार आ सकेगा।कन्या सुमंगला योजना शुरुआत राज्य की लड़कियों के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए की गयी है। इस योजना के अंतर्गत बेटी के जन्म से लेकर पढाई तक का पूरा खर्च सरकार द्वारा आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान किया जायेगा। कन्या सुमंगला योजना के तहत बालिकाओ को 15000 रूपये की कुल धनराशि राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान जाएगी और बालिकाओ को दी जाने वाली कुल धनराशि 6 समान किस्तों में दी जाएगी। इस कन्या सुमंगला योजना 2020 के अंतर्गत कन्याओ के परिवार की वार्षिक आय अधिकतम 3 लाख या इससे कम होनी चाहिए।

इस प्रकार योगी आदित्यनाथ ने सोच ईमानदार और काम दमदार को ठोस रूप से प्रस्तुत किया है। (हिफी)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ