सूडान में सोने की खदान ढहने से 38 मरे

सूडान में सोने की खदान ढहने से 38 मरे

खार्तूम। सूडान के पश्चिमी कोर्डोफन प्रांत में मंगलवार को सोने की एक खदान के धंसने से कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सूडान की सरकारी खनन कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह हादसा राजधानी खार्तूम से 700 किलोमीटर दक्षिण में फूजा गांव में बंद पड़ी एक खदान में हुआ। इस हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की भी जानकारी है। खनन कंपनी ने फेसबुक पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं जिसमें ग्रामीणों को घटनास्थल पर इकट्ठा होते दिखाया गया। दरअसल, इस खदान की सुरक्षा करने वाले जवान जब यहां से लौट गए तो लोगों ने इसे सोना इकट्ठा करने के एक अवसर के तौर पर देखा। इसके बाद यहां पर खुदाई के लिए पहुंच गए।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ