प्रवासी का सम्मान करना मूलभूत आवश्यकता
जहानाबाद । सच्चिदानंद शिक्षा एवं समाज कल्याण संस्थान की ओर से अंतरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस पर प्रवासी दिवस संगोष्टी में जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के उपाध्यक्ष साहित्यकार व इतिहासकार सत्येन्द्र कुमार पाठक ने कहा कि प्रवासी का सम्मान करना मूलभूत आवश्यकता है ।18 दिसंबर 1990 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा प्रवासी कामगारों के अधिकारों आओ उनके परिवारों के सदस्यों का संरक्षण पर 4 दिसंबर 200 को अंतरराष्ट्रीय प्रवासी सम्मेलन में विश्व के प्रवशियों की बढ़ती संख्या को मान्यता दे कर 18 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस के रूप में नामित किया गया था । प्रत्येक वर्ष 18 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस या इंटरनेशनल मिग्रन्ट्स डे मनाया जाता है । देश का नागरिक जब काम की तलाश में अपने देश को छोड़कर दूसरे देश में जाकर बस जाता है, उसे प्रवासी कहा जाता है । भारतीय नागरिक अमेरिका, रूस , जापान , चीन सऊदी या किसी देश में जाकर वहां बस जाने वालों को प्रवासी भारतीय कहा जाता है । सितंबर 2016 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने शरणार्थियों और प्रवासियों के बड़े आंदोलनों को संबोधित करने के लिए उच्च-स्तरीय शिखर सम्मेलन की मेजबानी की. शिखर सम्मेलन में अधिक मानवीय और समन्वित दृष्टिकोण के साथ देशों को एक साथ लाने का लक्ष्य था । प्रवासियों या उनके जन्म के देश के अलावा किसी अन्य देश में रहने वाले लोगों की संख्या 2019 में 272 मिलियन है । विश्व में 31 प्रतिशत अंतरराष्ट्रीय प्रवासी एशिया में, यूरोप में 30 प्रतिशत, अमेरिका में 26 प्रतिशत, अफ्रीका में 10 प्रतिशत और ओशिनिया में 3 प्रतिशत हैं. गई जिसमें महिला प्रवासियों की कुल संख्या का 48 प्रतिशत और 38 मिलियन बच्चे है । विश्व में लगभग 31 प्रतिशत अंतरराष्ट्रीय प्रवासी एशिया में, यूरोप में 30 प्रतिशत, अमेरिका में 26 प्रतिशत, अफ्रीका में 10 प्रतिशत और ओशिनिया में 3 प्रतिशत हैं । प्रवासी संरक्षण एवं जागरूकता के लिए प्रवासी दिवस को संकल्पित होना आवश्यक है । इस अवसर पर संस्थान के कार्यक्रम पदाधिकारी पप्पू कुमार , जिला कृषक संगठन जहाबाद के अध्यक्ष कामेश्वर सिंह , उर्वशी , प्रियंका आदि ने प्रवासी दिवस पर अपने अपने विचार व्यक्त किए ।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com