सुझाव पर आधारित संकल्प

सुझाव पर आधारित संकल्प

(डॉ. दिलीप अग्निहोत्री-हिन्दुस्तान समाचार फीचर सेवा)
केंद्र व प्रदेश सरकार की अभूतपूर्व उपलब्धियों ने भाजपा का उत्साह बढ़ाया है। उत्तर प्रदेश का योजनाओं के क्रियान्वयन में पहले कोई स्थान नहीं रहता था। आज पैंतालीस विकास व कल्याणकारी योजनाओं में उत्तर प्रदेश शिखर पर है। पांच वर्षों के दौरान सरकार ने उत्तर प्रदेश को इस उल्लेखनीय मुकाम पर पहुंचाया है। इस स्थिति ने सरकार व पार्टी दोनों की जिम्मेदारी बढा दी है। यहां कुछ महीने बाद विधानसभा चुनाव होने है। सत्ता पक्ष को अपनी स्थिति मजबूत रखते हुए प्रदेश को आगे बढाने का प्रयास करना है। इसके दृष्टिगत अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सत्तापक्ष अपनी उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचा रहा है। इसके साथ ही अगले कार्यकाल के लिए कार्ययोजना का भी निर्मांण कर रहा है। इसके लिए आमजन से सुझाव आमंत्रित करने का अभियान शुरू किया गया। सुझाव आपका संकल्प हमारा वस्तुतः एक विचार अभियान है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले चुनाव के पहले भी भाजपा ने जनता से अनेक वादे किए थे। जनादेश मिलने के बाद सरकार ने इन वादों को संकल्प के रूप में क्रियान्वित किया। सरकार बनने के सौ दिन बाद ही अपना रिपोर्ट कार्ड जारी किया। यह परम्परा बनाये रखी। पिछले दिनों सरकार ने साढ़े चार वर्ष का रिपोर्ट कार्य जारी किया था। जनता के प्रति जवाबदेही पर अमल किया। यूपी विधानसभा के पिछले चुनाव के दौरान भाजपा ने विजन डॉक्यूमेंट जारी किया था। इसमें जनता की आकांक्षाओं का समावेश था। पांच वर्ष में इनको पूरा करने का प्रयास किया गया। एक बार फिर भाजपा ने वही रणनीति बनाई है। जनता के सुझाव आमंत्रित किये जा रहे है। उनके आधार पर संकल्प पत्र बनाया जाएगा। भाजपा ने प्रदेश को नम्बर वन बनाने का संकल्प लिया है। राष्ट्रीय पटल पर एक नया सक्षम और समर्थ उत्तर प्रदेश उभर कर आया है।
पांच वर्ष पहले इसे बीमारू प्रदेश माना जाता था। निवेशकों की उत्तर प्रदेश में कोई दिलचस्पी नहीं थी। योगी के प्रयासों से निवेश का सर्वाधिक आकर्षक प्रदेश बन गया है। एंटी रोमियो स्क्वाड से मिशन शक्ति तक की कोशिशों से महिलाएं सुरक्षित सम्मानित हैं। स्वावलम्बन की मिसाल बन रही हैं। पांच वर्ष पहले बेरोजगारी दर सत्रह प्रतिशत थी। अब चार प्रतिशत है। योगी के कोरोना आपदा प्रबंधन की सराहना विश्व स्वास्थ्य संगठन व नीति आयोग ने की है। पहले उत्तर प्रदेश साम्प्रदायिक दंगों की चपेट में था। साढ़े चार वर्ष में प्रदेश दंगों से मुक्त रहा। अपराधियों माफिया के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर अमल किया गया। डेढ़ हजार करोड़ रुपये से अधिक की अवैध सम्पत्ति जब्त की गई। इन्वेस्टर्स समिट पहले भी होती थी,लेकिन उद्योगपति निवेश को उत्सुक नहीं थे। एक एक्सप्रेस वे बना कर अपनी खूब वाहवाही कर ली,अब पांच एक्सप्रेस वे पर काम चल रहा है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार ने साढ़े चार साल में प्रदेश को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले राज्य के रूप में आगे बढ़ाने का रास्ता बना दिया है। यह कार्यकाल प्रदेश को बीमारू राज्य की पहचान से निकालकर समर्थ और सक्षम राज्य की ओर बढ़ाने का कालखंड रहा है।
यूपी देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। इसे आगे बढ़ाया जा रहा है। पहले उद्योगों के लिए माहौल बनाया, जहां कोई आना नहीं चाहता था अब वहां लोग निवेश कर रहे हैं। आज यहां सकारात्मक माहौल है। निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया गया है। इसी का परिणाम है कि यूपी में प्रतिव्यक्ति आय दोगुनी से अधिक पहुंच गई है। नए भारत के नए यूपी के रूप में उभारने में सफलता प्राप्त की है। चार साल पहले किसान सरकारों की प्राथमिकता से बाहर था लेकिन आज वह राजनीति के एजेंडे में शामिल है। किसानों के उत्थान के लिए उनकी आय में दोगुना वृद्धि के लिए लगातार कार्य किए गए हैं। सरकार ने अब तक तीन लाख करोड़ से अधिक का निवेश हासिल करने में सफलता पाई है।
सरकार ने दो करोड़ इकसठ लाख शौचालय बनाकर तैयार किए जिसका लाभ दस करोड़ लोगों को मिला है। जिला मुख्यालयों में दस घंटे बिजली और तहसील मुख्यालय पर बाइस घंटे बिजली की सुविधा दी जा रही है, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में अठारह घंटे बिजली पहुंचाने का काम सरकार कर रही है। केंद्र सरकार ने इस दौरान अभूतपूर्व व ऐतिहासिक निर्णय लिये है, जिन पर अन्य कोई पार्टी कभी कल्पना तक नहीं कर सकती थी। अयोध्या जन्मभूमि पर श्री राम मंदिर का निर्मांण अनुच्छेद 370 तीन तलाक की समाप्ति नागरिकता संशोधन कांनून, कृषि कानून आत्मनिर्भर भारत अभियान, कोरोना संकट में प्रभावी आपदा प्रबंधन, किसान सम्मान निधि, अस्सी करोड़ गरीबों को छह माह तक राशन, भरण पोषण भत्ता, करोड़ों निर्धन आवास, शौचालय आदि अनेक अभूतपूर्व उपलब्धियां सत्ता पार्टी को उत्साहित करने वाली है। किसान व गरीब कल्याण,लाखों करोड़ का निवेश अवस्थापना सुविधाओं का विस्तार, पांच एक्सप्रेस वे पर कार्य स्वास्थ्य आदि सभी क्षेत्रों में पिछली सरकारों के रिकार्ड को बहुत पीछे छोड़ दिया है। जबकि पिछले करीब दो वर्ष वैश्विक महामारी कोरोना में व्यतीत हुए। इसके बाद भी योगी आदित्यनाथ ने विकास की गति कम नहीं होने दी। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने की कार्ययोजना पर अमल चल रहा है। राज्य सरकार की कार्यपद्धति में बदलाव से आय बढ़ी है। शीघ्र ही स्टेट जीएसटी से होने वाली आय एक लाख करोड़ रुपये की सीमा पार कर लेगी। राज्य सरकार ने अब तक गन्ना किसानों को करीब डेढ़ लाख करोड़ रुपए के गन्ना मूल्य का भुगतान कराया है। करण्ट ईयर आधे से अधिक का गन्ना मूल्य का भुगतान कराया जा चुका है। कोरोना काल में भी सभी एक सौ उन्नीस चीनी मिलें संचालित की गईं। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर लगभग छत्तीस लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की। छांछठ लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद की जा चुकी है तथा किसानों को ग्यारह हजार करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान किया गया है।
राज्य सरकार द्वारा मक्के की खरीद कर किसानों को करीब दो सौ करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि का भुगतान किया गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अन्तर्गत प्रदेश के दो करोड़ बयालीस लाख किसानों को लाभान्वित किया गया है। इसके लिए राज्य को भारत सरकार से प्रथम पुरस्कार भी प्राप्त हुआ है। प्रदेश शहरी और ग्रामीण इलाकों में चालीस लाख आवास उपलब्ध कराए गए हैं। चैवन लाख कामगार श्रमिक, स्ट्रीट वेण्डर्स आदि को भरण-पोषण भत्ते का लाभ मिला। कामगारों श्रमिकों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा तथा सर्वांगीण विकास के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए उत्तर प्रदेश कामगार एवं श्रमिक सेवायोजन एवं रोजगार आयोग का गठन किया गया है। प्रदेश के युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के उद्देश्य से निःशुल्क कोचिंग हेतु मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना संचालित की जा रही है। साढ़े चार वर्ष पहले यह ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में देश में चैदाहवें स्थान पर था, आज व्यापार का वातावरण बना है और प्रदेश ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ में देश में दूसरे स्थान पर आ गया है। आज प्रदेश में तेजी के साथ निजी निवेश हो रहा है। निजी क्षेत्र में अब तक तीन लाख करोड़ रुपए से अधिक का निवेश हुआ है। (हिफी)हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ