Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

वाह रे जीवन

वाह रे जीवन

          ---:भारतका एक ब्राह्मण.
            संजय कुमार मिश्र"अणु"
-----------------------------------
वाह रे जीवन,
तुमने सीखा दिया सब-
डालकर उलझन।।
लोग मतलब भर,
अब रहने लगे हैं साथ-
मारकर मन।।
फिर वही लोग,
देते हैं सीख पर सीख-
और मुफ्त परवचन।।
मैं देखकर हैरान हूं,
बदलते बात,विचार-व्यवहार-
चाल और चलन।।
कहना कुछ करना कुछ,
पर अपने लिए सच सबकुछ-
सुखद-सुवासित वन।।
मसलकर फूल बोकर शूल
मिटाकर  सच्चाई समूल
लगा माथे पर चंदन।।
----------------------------------
वलिदाद, अरवल(बिहार)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ