भारतीय जन महासभा के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय गूगल मीटिंग आयोजित की गयी
रविवार दिनांक 28 - 11 - 2021 को भारतीय जन महासभा के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय गूगल मीटिंग आयोजित की गयी ।
इस मीटिंग में देश-विदेश के अनेक स्थानों के लोगो ने भाग लिया ।
इस गूगल मीटिंग की अध्यक्षता श्री राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने की ।
संचालन धर्म चंद्र पोद्दार ने किया ।
इस बारे में जानकारी देते हुए भारतीय जन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्म चन्द्र पोद्दार ने बताया कि गूगल मीटिंग में संस्था के उद्देश्यों के अनुरूप निम्न बिंदुओं पर चर्चा हुई : --
1) सभी सोशल साइट्स से विभिन्न प्रकार की अश्लील वीडियो एवं अन्य सामग्री को हटवाने के संबंध में ।
2) छात्राओं की स्कूली ड्रेस स्कर्ट की जगह फुल करवाने के संबंध में ।
3) रेप केसेस के मामलों में और भी कड़ा कानून बनवाने व नाबालिग को भी सजा देने के संबंध में ।
4) भारत को स्वतंत्र कराने के लिए जिन क्रांतिकारियों ने अपना बलिदान दिया उनके व और भी महापुरुषों के बारे में पढ़ाने के बारे में ।
श्री पोद्दार ने बताया कि गत 25 व 26 अक्टूबर 2021 को नई दिल्ली में उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय , कानून मंत्रालय एवं शिक्षा मंत्रालय को भारतीय जन महासभा के द्वारा की गई मांगो के संबंध में ज्ञापन सौंपा था ।
श्री पोद्दार ने दु:ख प्रकट करते हुए कहा कि अभी तक कोई भी पहल इन तीनों ही मंत्रालयो के द्वारा नहीं की गयी है ।
गूगल मीटिंग में विचारोपरांत निर्णय लिया गया कि सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय , कानून मंत्रालय एवं शिक्षा मंत्रालय को संबंधित विषयों पर एक बार और मेल करके अपनी मांगों को रखा जाए ।
इसके बाद भी अगर इन मंत्रालयों के द्वारा सकारात्मक पहल नहीं की जाती है और मांगों को नहीं माना जाता है तो फिर वैसी स्थिति में भारतीय जन महासभा के अधिकाधिक लोग आगामी समय में नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर फिर से धरना देने के लिए बाध्य होंगे और इसकी सारी जिम्मेवारी इन मंत्रालयों की होगी ।
श्री पोद्दार ने बताया कि देश-विदेश के विभिन्न क्षेत्रों के 17 स्थानों से 21 लोगों ने मीटिंग में भाग लिया ।
गूगल मीटिंग में जमशेदपुर झारखंड , जयपुर राजस्थान , अजमेर राजस्थान , झालावाड़ राजस्थान , बक्सर बिहार , गोंडा उत्तरप्रदेश , मेरठ उत्तरप्रदेश , प्रयागराज उत्तर प्रदेश , जींद हरियाणा , भागलपुर बिहार , पाकुड़ झारखंड , गोड्डा झारखंड , मेघालय , पुणे महाराष्ट्र , नागपुर महाराष्ट्र , नई दिल्ली व सिंगापुर आदि स्थानों से लोगो ने भाग लिया ।
गूगल मीटिंग में भाग लेने वालों में श्री धर्म चन्द्र पोद्दार के अलावे संरक्षक श्री राजेंद्र कुमार अग्रवाल , प्रमोद खीरवाल , डॉ अवधेश कुमार अवध , पवन सिंगला , ओम प्रकाश अग्रवाल , श्रीमती मधु खंडेलवाल , श्रीमती वत्सला श्रीवास्तव , श्रीमती राधा गोयल , अजय सिंह , सत्येंद्र पाण्डेय 'शिल्प' , श्रीमती लक्ष्मी गुसाई , श्रीमती लक्ष्मी सिंह , कृष्णा कुमार साहा , विजय शंकर खरे , सुश्री काजल सिन्हा , श्रीमती बिदेह नंदनी चौधरी , श्रीमती अनुसूया अग्रवाल , श्रीमती सबिता ठाकुर दीप , आशुतोष गोयल , हरीश चंद्र आर्य आदि के नाम मुख्य रूप से शामिल है ।

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com