Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

ड्रैगन ने भूटान के साथ सीमा विवाद सुलझाने के लिए किया समझौता

ड्रैगन ने भूटान के साथ सीमा विवाद सुलझाने के लिए किया समझौता

थींपू। अपने पड़ोसी देशों के साथ आक्रामक नीति जारी रखते हुए चीन ने भूटान के साथ लंबे समय से चले आ रहे सीमा को विवाद सुलझाने के लिए एक समझौते (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है। आक्रामक रवैया अपना कर अपने पड़ोसी देशों पर अपनी बात मानने के लिए दबाव बनाना चीन की फितरत है। वह इसके लिए सलामी स्लाइसिंग तकनीक का प्रभावी तरीके से इस्तेमाल करता है। यह तकनीक डरा-धमका कर और धौंस दिखाकर विरोधी से अपनी बात मनवाने को लेकर है। ताइपे टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक यह पहली बार नहीं है कि चीन और भूटान ने सीमा विवाद सुलझाने के लिए ऐसा प्रयास किया है। वर्षो से चीन अपने कमजोर और छोटे पड़ोसी देश भूटान की सीमा में अतिक्रमण करता रहा है। अखबार के मुताबिक चीन ने भूटान के 764 किलोमीटर क्षेत्र पर अपना दावा किया है। इसमें भूटान के पश्चिमोत्तर क्षेत्र के डोकलाम, सिनचुलुंग, ड्रामाना और शाखतो और मध्य क्षेत्र के पसामलुंग और जकारलुंग घाटी शामिल हैं। (हिफी)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ