Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

म्यांमार में लोकतंत्र समर्थकों ने जुटाए 47 करोड़ रुपये

म्यांमार में लोकतंत्र समर्थकों ने जुटाए 47 करोड़ रुपये

नेपीडा।म्यांमार में लोकतंत्र समर्थक ताकतों के गठबंधन ने कहा कि उन्होंने सैन्य तानाशाहों सत्ता से हटाने के लिए पेश किए गए बांड की बिक्री के पहले दिन 6.3 मिलियन अमरीकी डालर (37 करोड़ रुपये) जुटाए हैं। इससे पहले लोकतंत्र समर्थक समूहों के गठबंधन राष्ट्रीय एकता सरकार (एनयूजी) ने विदेशों में रह रहे म्यांमार के नागरिकों के लिए यह बांड जारी किया था। इसमें कहा गया है कि बांड मुख्य रूप से विदेशों में म्यांमार के नागरिकों के लिए 100 अमरीकी डालर, 500 अमरीकी डालर, 1,000 अमरीकी डालर और 5,000 अमरीकी डालर के मूल्यवर्ग में बिक्री के लिए लाया गया है, जो दो वर्ष के लिए होगा। इस तथ्य के बावजूद कि बांड खरीदारों को इससे कोई लाभ नहीं मिलेगा, एनयूजी ने बिक्री के पहले तीन घंटों में ही 3 मिलियन (30 लाख) अमरीकी डालर जुटाए, जो दिन के अंत तक बढ़कर 6.3 मिलियन (63 लाख) अमरीकी डालर हो गया। स्वतंत्र समाचार पत्र बोर्नियो बुलेटिन ने एनयूजी के प्रवक्ता सासा के हवाले से कहा, श्इससे मैं फासीवादी सेना को उखाड़ फेंकने में लोगों का उत्साह देख रहा हूं।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ