29 नवम्बर 2021, सोमवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |
श्री गणेशाय नम: !!
29 नवम्बर 2021, सोमवार का दैनिक पंचांग
🔅 तिथि दशमी रात्रि
11:21:24
🔅 नक्षत्र उत्तरा फाल्गुनी सायं
05:43:28
🔅 करण :
वणिज
17:00:47
विष्टि 28:16:53
🔅 पक्ष कृष्ण
🔅 योग प्रीति 26:49:00
🔅 वार सोमवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 06:43:56
🔅 चन्द्रोदय
26:14:00
🔅 चन्द्र राशि कन्या
🔅 सूर्यास्त
17:17:51
🔅 चन्द्रास्त
14:01:59
🔅 ऋतु हेमंत
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत
1943 प्लव
🔅 कलि सम्वत
5123
🔅 दिन काल
10:29:29
🔅 विक्रम सम्वत
2078
🔅 मास अमांत कार्तिक
🔅 मास पूर्णिमांत मार्गशीर्ष
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित 11:48:10 -
12:30:08
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त :
12:30:08 -
13:12:06
14:36:02 -
15:18:00
🔅 कंटक 09:00:18 -
09:42:16
🔅 यमघण्ट 11:48:10 -
12:30:08
🔅 राहु काल 08:13:06
- 09:31:47
🔅 कुलिक 14:36:02 -
15:18:00
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम
10:24:14 - 11:06:12
🔅 यमगण्ड 10:50:28 -
12:09:09
🔅 गुलिक काल
13:27:51 - 14:46:32
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल पूर्व
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 भरणी, कृत्तिका,
रोहिणी, मृगशिरा, पुनर्वसु,
आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा,
विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा,
उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा,
पूर्वाभाद्रपद, रेवती
☀ चन्द्रबल
🔅 मेष, कर्क,
कन्या, वृश्चिक, धनु,
मीन
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
पं.प्रेम सागर पाण्डेय्
29 नवम्बर 2021, सोमवार का दैनिक राशिफल
मेष (Aries): आर्थिक
मामलों और लेन-देन के मुद्दों में सचेत रहें। विवाद से बचें अन्यथा परिवार के
सदस्यों के साथ कलह के अवसर आएंगे। खाने-पीने में सावधानी रखें। आज समय से भोजन भी
नहीं मिलेगा। व्यर्थ में खर्च हो सकता है। घर में और कार्यक्षेत्र में समझौते से
भरा रवैया अपनाएं। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।
शुभ रंग = उजला
शुभ अंक : 4
वृषभ (Tauras): आज का दिन लाभ से भरा होगा। शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ रहेगें। आप अपनी
कलात्मकता और सृजनात्मकता का उपयोग कर पाएंगें। आर्थिक मामलों में योजना बना
सकेगें और धन लाभ होने की भी संभावना है। परिवार के साथ आपका समय आनंदपूर्ण
बीतेगा। आज नए कपड़े व गहने खरीद सकते हैं। आमोद प्रमोद में दिन बीतेगा।
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
शुभ रंग = आसमानी
शुभ अंक : 7
मिथुन (Gemini): आज अपनी वाणी और व्यवहार में सावधानी रखें। बातचीत से कोई गलतफहमी न हो, उसका ध्यान रखें। आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। विशेषकर
आंखों में तकलीफ हो सकती है। आज खर्च का दिन है। मानसिक चिंता बनी रहेगी। किसी भी
प्रकार के अकस्मात से बचें। ईश्वर की भक्ति और आध्यात्मिक बातों में रुचि लेने से
मन को कुछ शांति मिलेगी।
शुभ रंग = फीरोजा़
शुभ अंक : 6
कर्क (Cancer): नौकरी और व्यवसाय में अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी। धन लाभ होने की संभावना है।
मित्रों,
विशेष कर स्त्री मित्रों से लाभ होगा। दोस्तों के साथ
प्रवास और पर्यटन पर जा सकते हैं। प्रिय व्यक्ति के साथ समय बिताएंगें। आर्थिक
योजनाएं सफलतापूर्वक पूरी होंगी। विवाहोत्सुक युवक-युवतियों के लिए विवाह योग की
संभावना है। शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ रंग = उजला
शुभ अंक : 4
सिंह (Leo): दृढ़
आत्मविश्वास और मनोबल से सभी कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। व्यवसाय के क्षेत्र
में बौद्धिक प्रतिभा दिखेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। उच्च पदाधिकारियों को
अपने काम से प्रभावित कर सकेंगे। पिता की तरफ से लाभ होगा। संपत्ति, वाहन सम्बंधी कार्य अत्यंत सरलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे।
सरकारी कामकाज में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा।
शुभ रंग = पींक
शुभ अंक : 8
कन्या (Virgo):
आपका आज का दिन आनंददायक बीतेगा। आर्थिक लाभ होगा। विदेश
में रहनेवाले सगे-संबंधियों के समाचार मिलेगें जिससे आप काफी प्रसन्न रहेगें।
धार्मिक कार्य या धार्मिक यात्रा के पीछे खर्च करेगें। भाई-बहनों से लाभ होने की
संभावना है। विदेश जाने के इच्छुक लोगों को विदेश जाने के लिए अनुकूल अवसर
मिलेगें।
शुभ रंग = आसमानी
शुभ अंक : 7
तुला (Libra): आज कोई
नया काम आरंभ न करें। अपनी वाणी और व्यवहार को नियंत्रण में रखें अन्यथा गलतफहमी
हो सकती है। दोस्त के रूप में छिपे शत्रुओं से सावधान रहें। स्वास्थ का पूरा ख्याल
रखें। गूढ़ विद्या की ओर आपका आकर्षण बढ़ेगा। साधना सिद्धि के लिए आज का दिन अच्छा
है। काफी कोशिश के बाद आप मानसिक शांति प्राप्त कर पाएंगें।
शुभ रंग = क्रीम
शुभ अंक : 2
वृश्चिक (Scorpio):
आप आज के दिन को पूरी तरह से आमोद प्रमोद में बिताना पसंद
करेगें। दैनिक कार्यों से मुक्त होकर अपने लिए थोड़ा समय निकाल सकेंगे। मित्रों के
साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा। उत्तम भोजन मिलेगा। नए वस्त्र आभूषण प्राप्त
होगें। व्यापार और भागीदारी में लाभ होगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। विपरीत लिंग के
प्रति आकर्षण रहेगा।
शुभ रंग = पींक
शुभ अंक : 8
धनु (Sagittarius): आज का दिन शुभ है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यश कीर्ति और आनंद की प्राप्ति
होगी। कुटुंबीजनों के साथ आनंद में समय व्यतीत होगा। प्रतिस्पर्धियों और शत्रुओं
पर विजय मिलेगी। कार्यालाय में सहकर्मियों और अधीनस्थ व्यक्तियों का पूरा सहयोग
प्राप्त होगा। स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात होगी। अधूरे कार्य पूरे होंगे।
आर्थिक लाभ की संभावना है।
शुभ रंग = गुलाबी
शुभ अंक : 5
मकर (Capricorn): मानसिक रूप से अशांत और असमंजस में रहेंगे। आप कोई भी ठोस निर्णय नहीं ले
पाएंगे। आज आप कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें। भाग्य आपके साथ नहीं रहेगा जिससे
आपको निराशा का अनुभव होगा। संतान के विषय में चिंतित रहेंगें। घर में बुजुर्गों
की तबीयत खराब हो सकती है। पेट-दर्द से परेशानी होगी।
शुभ रंग = आसमानी
शुभ अंक : 7
कुंभ (Aquarius): अत्यधिक संवेदनशील होने के कारण आज आप मानसिक बेचैनी और अस्वस्थता का अनुभव
करेंगे। इस कारण जिद्दीपन आएगा। सार्वजनिक रूप में मानहानि न हो, इसका ध्यान रखें। स्थावर संपत्ति, वाहन आदि के दस्तावेज करने में सावधानी रखें। सौंदर्य
प्रसाधन,
वस्त्र और आभूषणों की खरीदारी में महिलाएं खर्च करेगीं।
पढ़ाई में सफलता मिलेगी।
शुभ रंग = क्रीम
शुभ अंक : 2
मीन (Pisces): महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज का दिन शुभ है। विचारों में दृढ़ता रहेगी।
कार्य अच्छी तरह से पूरे होंगे। सृजनात्मक और कलात्मक शक्ति में वृद्धि होगी।
दोस्तों के साथ किसी प्रवास पर जा सकते हैं। भाई-बहनों से लाभ होगा। कार्य की
सफलता आपके मन को आनंदित करेगी। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा। अपने
प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे।
शुभ रंग = गुलाबी
शुभ अंक : 5

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com