Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

प्रवासियों के लिए बिहार सरकार द्वारा दिल्ली में भोजन की निःशुल्क व्यवस्थाय

प्रवासियों के लिए बिहार सरकार द्वारा दिल्ली में भोजन की निःशुल्क
व्यवस्था|

प्रतिदिन 20 हजार से अधिक लोगों को भोजन दिया जा रहा है| प्रवासी श्रमिकों की सहायता के लिए बिहार सरकार प्रतिबद्ध 

नई दिल्ली, सोमवार, 20 अप्रैल, 2020ः- माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री नीतीश कुमार के निदेश पर लाॅकडाउन के कारण देश के विभिन्न राज्यों में फँसे बिहार के लोगों को राहत पहुँचाने के लिए हरसम्भव सहायता उपलब्ध करायी जा रही है। आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार द्वारा दिल्ली में बिहार राज्य के श्रमिकों के लिए प्रतिदिन निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। 
बिहार फाउन्डेशन के तत्वाधान में बदरपुर, सोनिया विहार, पालम काॅलोनी, आया नगर, किरारी, गोविन्दपुरी, शकरपुर और बुरारी में बारह केन्द्रों पर भोजन का प्रबंध किया गया है। 
दोपहर के भोजन की व्यवस्था 12 बजे से 2 बजे तक और रात्रि भोजन की व्यवस्था संध्या 7 बजे से 9 बजे तक की गयी है।
प्राप्त सूचना के अनुसार आज दोपहर के भोजन की व्यवस्था का 10,224 (दस हजार दो सौ चैबीस) लोगों ने लाभा उठाया। दोपहर एवं रात्रि के भोजन से दिनांक 19.04.2020 को 22,334 (बाईस हजार तीन सौ चैंतीस) लोग लाभान्वित हुए। दिल्ली में भोजन केन्द्रों की स्थापना से लेकर 19 अप्रैल, 2020 तक बिहार फाउन्डेशन द्वारा 3,20,640 (तीन लाख बीस हजार छः सौ चालिस) फूड पैकेट्स का वितरण किया जा चुका है। 
राहत वितरण केन्द्रों पर सामाजिक दूरी एवं स्वच्छता के मापदंडो का पूर्णतः पालन किया जा रहा है।
सूचना प्रदान एवं प्राप्त करने के लिए हेल्पलाइन नंबर-011-23792009, 011-23014326, 011-23013884 एवं आपदा प्रबंधन विभाग के कंट्रोल रूम न. 0612-2294204, 2294205 पर काॅल किया जा सकता है।