दिलशिकनी
डॉ. मेधाव्रत शर्मा, डी•लिट•(पूर्व यू.प्रोफेसर)
गुस्से में जब होते हो तुम ,अच्छा लगता है।
हाथ में जो पत्थर हो तो गुलदस्ता लगता है।
दर्या का पानी तो तब से कितना गुज़र गया,
जज्बा उसका जैसा था तब ,वैसा लगता है।
नींद चुरा ले गई बेरहम जब से तन्हाई की शब,
मखमल का बिस्तर नाजुक पथरीला लगता है।
छोड़ दिया कोयल ने जब से कुहू-कुहू गाना ,
चमन आज फस्लेगुल में भी सूना लगता है।
गरज रहा दिन-रात समंदर बाँहें फैलाए,
शायद कोई दर्द जिगर में ज्यादा लगता है।
बहुत भरोसा देकर जो दिलशिकनी करता हो,
वह शगालतीनत है जो आदमीनुमा लगता है।
( दिलशिकनी =दिल तोड़ना। शगालतीनत=गीदड़ के स्वभाव वाला अर्थात् मक्कार,छली )
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews