समझा था जिसे जान वो अनजान हो गया।

समझा था जिसे जान वो अनजान हो गया।

डॉ. मेधाव्रत शर्मा, डी•लिट•
(पूर्व यू.प्रोफेसर)
समझा था जिसे जान वो अनजान हो गया।
समझा था जिसे जमीं, आसमान हो गया।
लौ लगी ऐसी कि कुछ पता ही न चला,
कब जागते ही जागते विहान हो गया ।
जिस रास्ते पे चहलकदमी थी हुआ करती,
अब बदगुमानी में वही सुनसान हो गया ।
फरिश्ता माना जिसे वो बेरहम निकला,
चमन जो गुलजार था वीरान हो गया ।
जिस्म जो दिमागदार दिल से था महरूम,
वो आदमी की शक्ल में शैतान हो गया ।
जिसकी बरकत के लिए करता रहा दुआ, 
एहसानफरामोश वो नादान हो गया ।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ