हिंदू राष्ट्र पर संगोष्ठी नेपाल संस्कृत विश्वविद्यालय तुलसीपुर, डांग, नेपाल में संपन्न हुआ।

हिंदू राष्ट्र पर संगोष्ठी नेपाल संस्कृत विश्वविद्यालय तुलसीपुर, डांग, नेपाल में संपन्न हुआ।

 पूज्यपाद जगद्गुरु शंकराचार्य गोवर्धन पीठाधीश्वर महाराज जी के शिष्य ब्राह्मण भूषण डॉक्टर प्रेमचंद्र झा अधिवक्ता ने शंकराचार्य परंपरा एवं वर्तमान पुरी के 145 में शंकराचार्य के बारे में बताया और उनके द्वारा सनातन मान विन्दुओ की रक्षा के लिए गोवर्धन मठ पुरी से चलाए जा रहे अभियान के बारे में कहा, भव्य नेपाल का संरचना तभी होगा जब सेवा, सत्संग, स्वाध्याय के माध्यम से समाज को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा ।
उन्होंने कहा पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य जी महाराज गोवर्धन पीठाधीश्वर ने घोषणा किया था भारत हिंदू राष्ट्र होगा लेकिन उससे पूर्व नेपाल को हिंदू राष्ट्र बनाएंगे।
 उन्होंने अपने कार्यक्रम में काठमांडू में घोषणा किया था कि स्वास्थ्य क्रांति की शुरुआत नेपाल से होगी आज जिसका शुरुआत हो चुका है ।
प्रेमचंद्र झा जी ने सभी से निवेदन किया कि अपने-अपने घर में नेपाल के राष्ट्रीय ध्वज के साथ-साथ सनातनी ध्वज लगावे। कार्यक्रम का अध्यक्ष था नेपाल संस्कृत विश्वविद्यालय के उप कुलपति डॉक्टर प्रोफेसर भीम प्रसाद खातीवाडा, ने किया रजिस्टर डॉक्टर प्रोफेसर नवराज कटेल एवं अन्य विद्वानों ने भी संबोधन किया।
 हर हर महादेव।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ