राज्यपाल से भारतीय विदेश सेवा के पदाधिकारियों ने मुलाकात की

पटना 21 अक्टूबर, 2026:- माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) से भारतीय विदेश सेवा के 2011 बैच के सात अधिकारियों यथा- आकाश गुप्ता, कुमार गौरव, मनुस्मृति, नवीन कुमार, नीतेश कुमार, डाॅ॰ राजीव रंजन तथा तविषी बहल पाण्डेय ने बिहार लोक भवन में मुलाकात की। ये अधिकारी मध्य सेवाकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत बिहार आए हुए हैं।
मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने बिहार की बौद्ध एवं सांस्कृतिक विरासत, नालंदा की ज्ञान परंपरा, नये स्वरूप में नालंदा विश्वविद्यालय का पुनरूद्धार और राज्य की सामरिक महत्ता पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि बिहार की भौगोलिक स्थिति और सीमावतÊ राज्य के रूप में इसकी अहमियत को देखते हुए इसे एक अलग नजरिए से समझने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि ज्ञान शक्ति का एक बड़ा साधन है और हमारे राजनयिकों को देशहित में इसका बेहतर इस्तेमाल करना चाहिए। राज्यपाल ने विदेशों में रह रहे बिहार के लोगों की क्षमता का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें बिहार के विकास से जोड़ने की जरूरत है। इस दिशा में बिहार फाउंडेशन महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने फाउंडेशन को और मजबूत बनाने तथा प्रभावी नेतृत्व विकसित करने पर भी जोर दिया।.jpeg)
.jpeg)
राज्यपाल ने उच्च शिक्षा के विकास के लिए किये जा रहे पहलों का उल्लेख किया।
इस दौरान अधिकारियों ने विभिन्न मुद्दों पर सवाल पूछे, जिनका राज्यपाल ने जवाब दिया। इस अवसर पर राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव श्री दीपक कुमार सिंह एवं राज्यपाल सचिवालय के पदाधिकारीगण भी उपस्थित थे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews