हिंदुओं के मन में शौर्य की भावना को पुनः जागृत करने हेतु हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से विजयादशमी के अवसर पर उत्तरप्रदेश के 4 स्थानों सहित देशभर में 150 से अधिक स्थानों पर ‘सामूहिक शस्त्रपूजन’!

वाराणसी - विजयादशमी का दिन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक माना जाता है। विजयादशमी के दिन माँ दुर्गा ने महिषासुर पर विजय प्राप्त की थी, तो प्रभु श्रीरामचंद्र ने रावण का वध कर अधर्म का अंत किया था। इसी दिन पांडवों ने अपना अज्ञातवास समाप्त कर पुनः शस्त्र धारण किए थे। इसी उद्देश्य से हिंदुओं के मन में शौर्य की भावना को पुनः जागृत करने हेतु हिंदू जनजागृति समिति की ओर से देशभर में 150 से अधिक स्थानों पर ‘सामूहिक शस्त्रपूजन’ का आयोजन किया गया । उत्तरप्रदेश में 4 स्थानों पर यह पूजन संपन्न हुआ ।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम शस्त्रपूजन के उद्देश्य एवं महत्त्व की जानकारी दी गई। इसके उपरांत शस्त्रपूजन विधि संपन्न की गई तथा माँ दुर्गा की आरती की गई। ‘श्री दुर्गादेव्यै नमः’ इस सामूहिक नामजप के उपरांत 'हिंदू राष्ट्र की प्रतिज्ञा' ली गई। इस अवसर पर माँ दुर्गा के चरणों में प्रार्थना की गई, ‘‘इस शस्त्रपूजन के माध्यम से हम सभी के भीतर शौर्य जागृत हो तथा हिंदू राष्ट्र की स्थापना के लिए समर्पित होने की प्रेरणा प्राप्त हो ।’’
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews