माननीय मंत्री पंचायती राज, श्री दीपक प्रकाश द्वारा जीविका-सुधा बिक्री केंद्र का अरवल में किया गया है उद्घाटन।

- प्रत्येक पंचायत में खुलेगा जीविका-सुधा बिक्री केंद्र
- ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के नये अवसर
ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने तथा गुणवत्तापूर्ण डेयरी उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सात निश्चय योजना-3 के तहत बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (COMFED) एवं जीविका के संयुक्त तत्वावधान में राज्य के 8053 पंचायतों में ‘जीविका-सुधा बिक्री केंद्र’ स्थापित किए जा रहे हैं तथा अबतक राज्य के सभी जिले में कुल 44 जीविका-सुधा बिक्री केंद्र का उद्घाटन किया गया है।
इसी क्रम में आज अरवल जिले के सोनभद्र बंशी सूर्यपुर प्रखंड अंतर्गत शेरपुर पंचायत में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना (MMRY) के तहत स्थापित जीविका सुधा बिक्री केंद्र (JSBK) का विधिवत उद्घाटन माननीय मंत्री पंचायती राज श्री दीपक प्रकाश द्वारा फीता काटकर किया गया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री ने लाभार्थी जीविका दीदी सुषमा देवी के इस उद्यम की सराहना की और कहा कि जीविका और कॉम्फेड का यह संयुक्त समन्वय ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बना रहा है।
उप विकास आयुक्त श्री शैलेश कुमार ने कहा कि अरवल जिले में महिलाओं को उद्यमिता से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस केंद्र से न केवल स्थानीय स्तर पर ग्रामीणों को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पाद सुलभ होंगे, बल्कि इससे दीदी के परिवार की आय में भी सतत् वृद्धि होगी।
कमला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी सुषमा दीदी ने किराना व्यवसाय के बाद मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के सहयोग से सुधा डेयरी का आधिकारिक बिक्री केंद्र प्रारंभ किया है, जहाँ सुधा दूध, दही, पनीर, घी, लस्सी एवं अन्य दुग्ध उत्पाद नियमित रूप से आमजनों के लिए उपलब्ध रहेंगे।
कार्यक्रम में कमला स्वयं सहायता समूह, सरस्वती ग्राम संगठन तथा मिलन संकुल स्तरीय संघ की दीदियां बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री शैलेश कुमार, जीविका, अरवल की जिला परियोजना प्रबंधक श्रीमती रागिनी कुमारी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक श्री आनंद कृष्णा, पशुधन प्रबंधक श्री कुंदन कुमार, संचार प्रबंधक श्री अशोक कुमार, मानव संसाधन प्रबंधक श्रीमति कुमारी उपासना, उपस्थित रहें हैं |
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews