समय का सदुपयोग
अरुण दिव्यांशसमय बड़ा महत्वपूर्ण ये ,
जीवन भी है महत्वपूर्ण ।
दोनों हों एक दूजे से जुदा ,
महत्वाकांक्षा भी चूर्ण ।।
दोनों एक दूजे बिन अधूरे ,
दोनों ही दूजे के आस में ।
दोनों पथ कभी रुके नहीं ,
दोनों दूजे के प्यास में ।।
चहकता जीवन वही है ,
दोनों चले हाथ मिलाकर ।
वही जीवन होत पल्लवित ,
दोनों हॅंसे खिलखिलाकर ।।
तज दे तू जीवन से खेलना ,
तज जीवन का दुरुपयोग ।
समय कभी रुकता नहीं है ,
कर ले तू समय सदुपयोग ।।
जीवन तो यह अमर नहीं ,
समय सदा यह अमर है ।
रुके जीवन चलते चलते ,
समय विराजित समर है ।।
कर ले समय का सदुपयोग ,
कब जीवन गति रुक जाए ।
समय निकले तुमसे आगे ,
जीवन शर्म से झुक जाए ।।
पूर्णतः मौलिक एवं
अप्रकाशित रचना
अरुण दिव्यांश
छपरा ( सारण )बिहार ।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8



0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews