Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

करणी सेना जाति विशेष का संगठन नहीं अपितु हिंदू और हिंदुत्व का समर्पण है

करणी सेना जाति विशेष का संगठन नहीं अपितु हिंदू और हिंदुत्व का समर्पण है

रिपोर्ट डॉ अनमोल कुमार

पटना। करणी सेना(पंजीकृत) की राष्ट्रीय महामंत्री धीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा है कि करणी सेना किसी जाति विशेष का संगठन नहीं अपितु हिंदू ,हिंदुत्व और समाज के दबे कुचले मजलूम लोगों के कल्याण के लिए समर्पित पंजीकृत संगठन है।
राष्ट्रीय महामंत्री श्री सिंह पटना में बिहार प्रदेश करणी सेना की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे । इस बैठक में उपस्थित करणी सेना के बिहार प्रभारी अमन सिंह ने कहा कि संगठन के सदस्यों और पदाधिकारी को आम जनमानस को यह बताना होगा कि करणी सेना समाज के प्रत्येक जाति के ऊपर होने वाले अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करती है। उन्होंने कहा कि करणी सेना हिंदू और हिंदुत्व की रक्षा के लिए कृत संकल्पित है।
बैठक की अध्यक्षता बिहार प्रदेश अध्यक्ष अंजना सिंह राठौर ने की। श्रीमती राठौर ने संगठन को सशक्त बनाने के लिए संगठन के विभिन्न आयाम पर विचार व्यक्त किया।बैठक में प्रदेश संगठन को मजबूत करने के साथ कार्यकारिणी के गठन और संगठन के विस्तार को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी में विभिन्न पदों के लिए जिम्मेदारियां तय करने तथा संगठन के प्रति सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपने पर चर्चा हुई। इसके साथ ही बिहार के विभिन्न जिलों में संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने की रणनीति पर भी विचार किया गया।
कार्यकारिणी का गठन इसी उद्देश्य से किया जा रहा है, ताकि संगठन की गतिविधियों को प्रदेश से लेकर जिला और प्रखंड स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके।
बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, सदस्यता अभियान और जिलों में संगठन के विस्तार को लेकर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपकर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर जोर दिया गया।
बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और प्रदेश में इसकी गतिविधियों का विस्तार करने को लेकर अपने सुझाव रखे। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन के निर्धारित उद्देश्यों के लिए काम करने का आह्वान किया।
बैठक के अंत में प्रदेश कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने पर सहमति बनी। इस अवसर पर युवा करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अविनाश सिंह, करणी सेवा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण सिंह, महिला शाखा की पूजा सिंह, आशीष कुमार सिंह, संजीव सिंह, संगठन के प्रदेश मंत्री डॉ विक्रांत सिंह , बिहार ।करणी सेना के प्रदेश प्रवक्ता डॉ श्याम नाथ सिंह इत्यादि ने अपने विचार व्यक्त किया।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ