गांधी आश्रम विक्रम पटना को पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग

रिपोर्ट डॉ अनमोल कुमार
बिक्रम ( पटना) ।गांधी आश्रम विक्रम पटना में गांधी जी के आगमन के 100वर्ष के अवसर पर आयोजित पखवारा में बिहार सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष चंद्र भूषण ने कहा कि इतिहास व्यक्ति का होता है, और स्थान का भी,गांधी आश्रम विक्रम वह स्थल हैकि वे अपने गौरव का गाथा खुद कहता है,क्योंकि यहां गांधी जी 3बार आए,इनके साथ देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद,मौलाना मजरुल हक,स्वामी सहजानंद जैसे विद्वान लोग उनके साथ थे।इस क्षेत्र के दर्जनों व्यक्ति में आजादी के आंदोलन में भाग लिया,कई लोगों ने अपनी कुर्बानी दी।
मानव जोड़ो अभियान के संयोजक कृष्णकांत ने कहा कि बापू विक्रम में उस समय आए,उस समय बापू ने महिला चरखा संघ की स्थापना किए थे,उन्होंने कहा कि गांधी आश्रम विक्रम पूर्ण नशाबंदी के लिए कार्य करे।
लोक समिति के संयोजक सत्येंद्र भाई ने कहा कि शहीदों का यह स्थल गांधी आश्रण हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है,यह जमीन का एक टुकड़ा मात्र नहीं है,बल्कि हमारी सामाजिक,सांस्कृतिक,नैतिक, और समर्पण का विरासत है,विषय प्रवेश कराते हुए आयोजन समिति के संयोजक शशांक शेखर मिश्र ने कहा कि गांधी जयंती गांधी आश्रम विक्रम में दिनांक 2अक्टूबर से 15अक्टूबर तक मनाया जा रहा है,इसमें बड़ी संख्या में छात्र,छात्रा,नाटक कार,सामाजिक कार्यकर्ता,किसान,युवा भाग ले रहे है, और गांधी जी संदेश अहिंसा,शांतिमयता,कौमी एकता,नशाबंदी आदि अपने जीवन में उतारने का शपथ ले रहे है,स्वागत भाषण अरुण भाई,अध्यक्षता उमेश यादव के अलावे प्रिंस कुमार,सजन कुमार ,श्री नवल शर्मा,चंदन कुमार,रामेश्वर प्रसाद के अलावे कई साथियों ने उपस्थित होकर अपना विचार व्यक्त किया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews