सच्चा सत्य..
संजय जैनसंसार का सच्चा सत्य ये
हे मानव तुम्हें सुनाने आये।
संसार के रीति रिवाज ये
सब तुम्हें बताने हम आये।।
अपने ही हमको जन्में
फिर मारे और जलाएँ।
फिर पीछे आँसू बहाकर
हाय हाय चिल्लाएं।
मृगय मारिचका अपनों की
तजने कुछ सुनाने आये।
संसार का सच्चा सत्य ये
हे मानव तुम्हें सुनाने आये।।
हम जिनको अपना समझते
वे धोका हम को देते।
वाणी के वाण चलाकर
छित छीन भिन्न कर देते।
ये अपनों की आकुलता
हम सब तुम्हें बताने आये।
संसार का सच्चा सत्य ये
हे मानव तुम्हें सुनाने आये।।
हम काजल जिन्हें लगाए
और गोदी में अपनी खिलाये।
वे हथकड़िया बेड़ियाँ दे हमको
जिन्हें हम चलना खूब सिखाये।
ये वफा कथित अपनों की
हम सबको बताने आये।
संसार का सच्चा सत्य ये
हे मानव तुम्हें सुनाने आये।।
हम जिनको सगा समझे
और उन पर प्राण लुटाये।
वे ही हमको छल-छल कर
पग पग पर काँटे बिछाये।
ये रिश्ते ही सब अपने
हम घूम-घूम कर बताये।
संसार का सच्चा सत्य ये
हे मानव तुम्हें सुनाने आये।।
जय जिनेंद्र
संजय जैन "बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews