बिहार डाक परिमंडल ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में व्यवसाय लक्ष्य का 97.15% उपलब्धि के साथ देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया ।

दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में डाक विभाग के दूसरी तिमाही (जुलाई–सितंबर 2026) के व्यावसायिक प्रदर्शन की समीक्षा बैठक आयोजित हुई । बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने की। इसमें केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी, डाक सचिव श्री सुब्रत दास, डाक सेवा बोर्ड के सदस्य तथा सभी परिमंडलों के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल उपस्थित रहे।
इस समीक्षा बैठक में बताया गया कि डाक विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में ₹8,212.7 करोड़ का राजस्व अर्जित किया है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 24% अधिक है। विभाग ने पहली बार लगातार दो तिमाहियों में ₹4,000 करोड़ से अधिक का राजस्व अर्जित कर ऐतिहासिक उपलब्धि भी दर्ज की है।
बिहार परिमंडल का उत्कृष्ट प्रदर्शन
बिहार डाक परिमंडल ने दूसरी तिमाही में अपने आनुपातिक व्यावसायिक लक्ष्य का 97.15% उपलब्धि हासिल कर देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया, साथ ही पहली छमाही (अप्रैल–सितंबर 2026) में भी बिहार परिमंडल 95.12% उपलब्धि के साथ देश के अग्रणी परिमंडलों में शामिल रहा।
साथ ही, द्वितीय तिमाही में मेल्स एवं पार्सल के क्षेत्र में क्रमशः 131% एवं 115% की उपलब्धि हासिल की गई, जबकि डाकघर बैंकिंग सेवा एवं जीवन बीमा योजना में क्रमशः 95% एवं 88% का प्रदर्शन दर्ज किया गया।
इस अवसर पर माननीय केंद्रीय संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया द्वारा बिहार की मुख्य डाक महाध्यक्ष श्रीमती शशि शालिनी कुजूर को बिहार परिमंडल के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया ।
यह उपलब्धि बिहार की मुख्य डाक महाध्यक्ष श्रीमती शशि शालिनी कुजूर के नेतृत्व तथा परिमंडल के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों, प्रभावी व्यावसायिक रणनीति और ग्राहक-केंद्रित कार्यप्रणाली का परिणाम है।
बिहार डाक परिमंडल द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त इस उपलब्धि को आगे बढ़ाने के लिए पार्सल एवं अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय के विस्तार, नए व्यावसायिक ग्राहकों को जोड़ने, पर्यटन स्थलों एवं धार्मिक स्थलों से संबंधित डाक सेवाओं को प्रोत्साहित करने तथा सरकारी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर नागरिक-केंद्रित सेवाओं का विस्तार करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ।
बिहार डाक परिमंडल की यह उपलब्धि राज्य के सभी डाक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रतिबद्धता, टीम भावना और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। परिमंडल का लक्ष्य इस प्रदर्शन को बनाए रखते हुए ग्राहकों को बेहतर, विश्वसनीय एवं समयबद्ध सेवाएं प्रदान करना तथा भारतीय डाक के व्यावसायिक विकास में बिहार की भागीदारी को और मजबूत करना है।
आगे की रणनीति बिहार परिमंडल पार्सल, स्पीड पोस्ट, अंतरराष्ट्रीय डाक सेवाओं, डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा और डाकघर बचत बैंक सेवाओं के विस्तार पर ध्यान दे रहा है। साथ ही MSMEs, एक जिला एक उत्पाद (ODOP), पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों से जुड़ी सेवाओं तथा सरकारी विभागों के साथ समन्वय के माध्यम से नए व्यावसायिक ग्राहकों को जोड़ा जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन, बीमा, ग्रामीण लॉजिस्टिक्स और स्थानीय उत्पादों के विपणन में डाक विभाग की भूमिका को और सुदृढ़ किया जाएगा।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews