Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

विश्व आत्म हत्या बचाव दिवस

विश्व आत्म हत्या बचाव दिवस

डॉ अ कीर्ति वर्द्धन
मुश्किलों के दौर में भी, मुस्कुराना सीख लो,
फूल बनकर काँटों संग, गुनगुनाना सीख लो।
हैं गगन में बाज बहुत, पंछी मगर रुकते नहीं,
मुश्किलों के दरमियान, आगे बढ़ना सीख लो।


है जलाती आग माना, कुछ पकाती आग भी,
पानी है सैलाब लेकिन, ये जीवन की आस भी।
दुखः यदि संग न चलें तो, सुख का आभास क्या,
जीवन पथ पर संग रखना, आस भी विश्वास भी।


तम मिटाने के लिए, दीप का प्रयास जारी है,
एक कोशिश आशा की, निराशा पर भारी है।
भोर की किरण एक, तम का नाश कर देती,
नन्हा दीपक परोपकारी, अंधकार अहंकारी है।


हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ