तिरंगा देता है संदेश
अरुण दिव्यांशतिरंगा देता यह संदेश ,
मत कर किसी से द्वेष ,
लगा देशभक्ति का रेस ,
हैं भारत के रत्न विशेष ।
भारत को तुमसे आस ,
मिटे भारत माॅं का प्यास ,
हो मन में तेरे एहसास ,
न हो भारत माॅं उदास ।
बनाऍं आपस में विश्वास ,
मिटे भारत माॅं का त्रास ,
ऐसा दुश्मन का हो ह्रास ,
चले अरि का उर्ध्वश्वास ।
भारत देश उच्च वर्ग है ,
हर देशों हेतु यह स्वर्ग है ,
हमें उत्कर्ष बहुत इसका ,
यहाॅं जन जन में उत्सर्ग है ।
लहराता जहॅं नभ तिरंगा ,
बहती जहॅं पावन है गंगा ,
यह धरती उस श्रीराम का ,
तीर धनुष जहॅं सोहे अंगा ।
पूर्णतः मौलिक एवं
अप्रकाशित रचना
अरुण दिव्यांश
छपरा ( सारण )बिहार ।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews