मैं खोया हूँ तुम्हारे वस्ल में
कुमार महेंद्रजैसे कोई सरिता,
सिंधु में समाए।
जैसे मौन अधरों पर,
गीत कोई मुस्काए।
काल ठहर-सा गया है,
मखमली पल में।
मैं खोया हूँ तुम्हारे वस्ल में।।
तुम्हारी नयन-झील के,
शांत-सौम्य दर्पण में।
झिलमिल करता प्रेम हमारा,
साँसों के स्पंदन में।
सदियों से तृषित हृदय को,
मिल गया सुख-संबल में।
मैं खोया हूँ तुम्हारे वस्ल में।।
न जग की सुधि शेष रही,
न कोई रहा बंधन।
हवाओं में घुलता जाता,
तुम्हारी प्रीत का चंदन।
स्पर्श की पावन अनुभूति,
खिल उठी हृदय-कमल में।
मैं खोया हूँ तुम्हारे वस्ल में।।
रजत-रश्मियों से धुला,
यह अनुपम प्रेम-मिलन।
मिट गईं सारी दूरियाँ,
मिट गया अपना-पराया मन।
तुम मुझमें और मैं तुममें,
घुल गए जैसे निर्मल जल में।
मैं खोया हूँ तुम्हारे वस्ल में।।
तुम्हीं आदि, तुम्हीं अंत हो,
तुम ही जीवन-धारा।
तुमसे ही अर्थ मिला है,
तुमसे जग यह प्यारा।
एकाकार हुए ऐसे,
जैसे ज्योति समाई दीपक के उज्ज्वल में।
मैं खोया हूँ तुम्हारे वस्ल में।।
विरह-वेदना भी आज,
बन गई प्रेम-कहानी।
अश्रु-बिंदु बनकर बरसी,
याद तुम्हारी सुहानी।
जो था अधूरा जन्मों से,
मिल गया प्रेम के आँचल में।
मैं खोया हूँ तुम्हारे वस्ल में।।
कुमार महेंद्र
(स्वरचित मौलिक रचना)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews