Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

बच्चों की सुरक्षा के लिए रोटरी क्लब ऑफ पटना का जागरूकता अभियान, Good Touch–Bad Touch पर हुई कार्यशाला

बच्चों की सुरक्षा के लिए रोटरी क्लब ऑफ पटना का जागरूकता अभियान, Good Touch–Bad Touch पर हुई कार्यशाला

पटना। बच्चों को सुरक्षित एवं जागरूक बनाने के उद्देश्य से Rotary Club of Patna द्वारा "Together We Can Protect Our Children" अभियान के अंतर्गत Good Touch, Bad Touch एवं Stop Child Abuse Awareness विषय पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन पटना के Lady Stephen Hall में किया गया। कार्यक्रम में बाल सुरक्षा, अभिभावकों की भूमिका तथा समाज की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष डॉ. रवि कुमार सिन्हा, मुख्य वक्ता सुश्री सलोनी प्रिया, सचिव डॉ. दयानिधि कुमार, शशि भूषण प्रसाद, टी. एन. गामी, पीपी रोटेरियन डॉ. रमेश चंद्र एवं रोटेरियन अरिजीत मित्रा उपस्थित रहे।
क्लब के अध्यक्ष डॉ. रवि कुमार सिन्हा ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर Rtn. Anu Narang के मार्गदर्शन में अभिभावकों एवं समाज को Good Touch, Bad Touch तथा Child Abuse के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि बच्चों को सुरक्षित वातावरण देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पटना की महापौर श्रीमती सीता साहू थीं। उनका स्वागत एवं सम्मान अंगवस्त्र और स्मृति-चिह्न भेंट कर किया गया। इस अवसर पर रोटेरियन सरिता प्रसाद, अरिजीत मित्रा, अनुज राज, मंजूषा, सोनाली, पीपी रोटेरियन डॉ. रमेश चंद्र तथा कविता नाथ सहित अन्य सदस्यों ने उनका अभिनंदन किया।
कार्यशाला की मुख्य वक्ता प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक एवं फिजियोथेरेपिस्ट सुश्री सलोनी प्रिया ने बाल शोषण की पहचान, उसके मनोवैज्ञानिक प्रभाव, अभिभावकों की जिम्मेदारियों तथा बच्चों और माता-पिता के बीच खुले संवाद के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्रतिभागियों को व्यवहारिक अभ्यास भी कराए और बताया कि समय रहते बच्चों के व्यवहार में होने वाले बदलावों को समझकर कई गंभीर घटनाओं को रोका जा सकता है।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. रवि कुमार सिन्हा ने कहा कि वर्तमान समय में बाल शोषण की बढ़ती घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि केवल कानून बनाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि परिवार, विद्यालय और समाज को मिलकर बच्चों के प्रति संवेदनशील वातावरण तैयार करना होगा। माता-पिता को बच्चों के साथ मित्रवत व्यवहार करते हुए उनकी बातों को ध्यान से सुनना चाहिए, ताकि बच्चे किसी भी असहज परिस्थिति में बिना डर अपनी बात साझा कर सकें।
कार्यक्रम का सफल संचालन पीपी रोटेरियन डॉ. आर. के. पोद्दार ने किया।इस अवसर पर रंजना गामी, एम.के. मंडल, रश्मि कुमारी, डॉ. शिप्रा, माया लाल, डॉ. सरिता, डॉ. रंजना, टी. एन. गामी सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं रोटेरियन उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि बच्चों की सुरक्षा एवं बाल शोषण के विरुद्ध जागरूकता अभियान को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाया जाएगा, ताकि प्रत्येक बच्चा सुरक्षित, सम्मानजनक और भयमुक्त वातावरण में अपना भविष्य गढ़ सके।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ