Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

मूमल की मेड़ी, सच्चे प्रेमियों का तीर्थ स्थल

मरुधरा की तपती रेत में भी प्रेम की ऐसी गाथा जन्मी, जिसे समय की आँधियाँ मिटा नहीं सकीं।
मूमल और महेन्द्र का प्रेम आज भी लोद्रवा की धरती, काक नदी की स्मृतियों और मूमल की मेड़ी में साँस लेता प्रतीत होता है।
यह केवल एक पुराना महल नहीं,
बल्कि प्रेम, विरह, त्याग और समर्पण की जीवंत स्मृति है—जहाँ आने वाला हर संवेदनशील मन उस अमर प्रेमकथा के सामने नतमस्तक हो जाता है।
इस अमर प्रेम को समर्पित कुछ पंक्तियां सादर निवेदित हैं 🙏

मूमल की मेड़ी, सच्चे प्रेमियों का तीर्थ स्थल

कुमार महेंद्र
मरुधरा की तपती रेत पर,
प्रेम-स्मृति की छाया है।
लोद्रवा का वह मौन महल,
आज भी मन को भाया है।
जहाँ कभी धड़के थे,
मूमल-महेन्द्र के हृदय-तल।
मूमल की मेड़ी, सच्चे प्रेमियों का तीर्थ स्थल।।


काक नदी के तट पर जैसे,
ठहरा कोई मधुर मिलन।
महलों की उन तन्हाइयों में,
गूँज रहा था प्रणय-स्पंदन।
पिया की राह निहार रही थी,
मूमल की आँखें अश्रु-सजल।
मूमल की मेड़ी, सच्चे प्रेमियों का तीर्थ स्थल।।


रेत के कण-कण में अब भी,
प्रेम-कहानी गाती है।
मरुधरा की मद्धम सरगम,
मूमल को दोहराती है।
हवा चले तो लगता जैसे,
लहराया मूमल का आँचल।
मूमल की मेड़ी, सच्चे प्रेमियों का तीर्थ स्थल।।


यह महज़ कोई महल नहीं है,
यह प्रणय-तपस्या की धरा।
जहाँ विरह भी पूजा बनकर,
जन-मन में निखरा।
त्याग, समर्पण, नेह, निष्ठा ने,
कर दिया प्रेम सफल।
मूमल की मेड़ी, सच्चे प्रेमियों का तीर्थ स्थल।।


जो भी आता इस चौखट पर,
मन में लेकर प्रेम-दीप।
सूनी आँखों में भर लेता,
आशाओं के स्वप्न नवीन।
अमर प्रेम की कथा सुनकर,
नयन हो उठते भाव-विह्वल।
मूमल की मेड़ी, सच्चे प्रेमियों का तीर्थ स्थल।।


युग बीते, पर प्रेम न बीता,
मिट न सकी वह अमिट कहानी।
मूमल-महेन्द्र के प्रेम ने लिख दी,
मरुधर में अपनी अमर निशानी।
जब तक प्रेम रहेगा जग में,
उनका नाम रहेगा उज्ज्वल।
मूमल की मेड़ी, सच्चे प्रेमियों का तीर्थ स्थल।।


कुमार महेंद्र
(स्वरचित मौलिक रचना)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ