सीतामढ़ी के मधुरापुर गांव में अमर शहीद रामफल मंडल की प्रतिमा का स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने किया अनावरण

- अमर शहीद रामफल मंडल का सर्वोच्च बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत - निशांत
23 अगस्त 2026, पटना।
स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल के शहादत दिवस के अवसर पर बिहार सरकार के माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत ने सीतामढ़ी के मधुरापुर गांव पहुंचकर अमर शहीद रामफल मंडल की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने अमर शहीद रामफल मंडल को श्रद्धापूर्वक नमन कर उनके अदम्य साहस, देशप्रेम और सर्वोच्च बलिदान को स्मरण किया।
इस दौरान श्री निशांत ने कहा कि अमर शहीद रामफल मंडल ने देश की आजादी के लिए अल्पायु में ही अपने प्राणों की आहुति दे दी। वर्ष 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान हंसते-हंसते फांसी का फंदा चूम लेने वाले रामफल मंडल का बलिदान हमें हमेशा याद दिलाता रहेगा कि आजादी की राह कितने त्याग और संघर्षों से होकर गुजरी है। उनका साहस, राष्ट्र के प्रति समर्पण और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा
उन्होंने कहा कि ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान से नई पीढ़ी को अवगत कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। रामफल मंडल के आदर्शों से प्रेरणा लेकर हमें अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए विकसित बिहार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देना है।
इसके पश्चात स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत ने सीतामढ़ी के परिहार स्थित डा0 इंदल सिंह डिग्री काॅलेज परिसर में डा0 इंदल सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया तथा उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने डा0 इंदल सिंह के शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान को स्मरण करते हुए उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की।
इस मौके पर बिहार सरकार के मा0 मंत्री श्री दामोदर रावत, मा0 मंत्री डा0 श्वेता गुप्ता, मा0 सांसद श्री देवेशचंद्र ठाकुर, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह मा0 विधायक श्री बबलू मंडल, मा0 विधायक श्री पंकज मिश्रा, मा0 विधायक श्री हेमनारायण साह, मा0 विधायक श्री शुभानन्द मुकेश, मा0 विधानपार्षद श्रीमती रेखा कुमारी, मा0 विधानपार्षद डा0 भारती मेहता, मा0 विधानपार्षद श्री ललन प्रसाद, पूर्व मंत्री डा0 रंजू गीता, प्रदेश महासचिव श्री चंदन कुमार सिंह, प्रदेश प्रवक्ता श्री अभिषेक झा सहित कई नेतागण, स्थानीय पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews