बहुत दिनों के बाद लगा, कि सावन आया है,
धरती की अब प्यास बुझेगी, सावन आया है।हर्षित होकर किसान खेत में, धान रौंप रहा है,
मेंढक टर टर बोल रहे हैं, कि सावन आया है।
नदी नाले साफ़ हुये सब, कूड़ा करकट बहता,
ताल तलैया भरे हुए सब, कि सावन आया है।
झड़ी लगी बारिश की, बचपन की याद दिलाती,
बचपन जैसा आज नहाया, कि सावन आया है।
बच्चे भी तो खेल रहे हैं, कागज की नाव बनाकर,
बुढ़ापे में बचपन देख रहा हूँ, कि सावन आया है।
बारिश की दुश्वारियाँ, माना बहुत अहम् हैं,
कुदरत ने अमृत बरसाया, कि सावन आया है।
झूम झूम कर वृक्ष नाचते, पौधे भी इठलाते,
बहुत दिनों के बाद असल में, सावन आया है।
डॉ अ कीर्ति वर्द्धन
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews