Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

सहकारिता विभाग तथा डेयरी, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के बीच जिला एवं प्रमंडल स्तरीय मत्स्यजीवी सहकारी संघ और राज्यस्तरीय मत्स्यजीवी सहकारी परिसंघ के गठन पर बनी सहमति

सहकारिता विभाग तथा डेयरी, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के बीच जिला एवं प्रमंडल स्तरीय मत्स्यजीवी सहकारी संघ और राज्यस्तरीय मत्स्यजीवी सहकारी परिसंघ के गठन पर बनी सहमति

मत्स्यजीवी सहकारी समितियों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सहकारिता विभाग के मंत्री श्री राम कृपाल यादव तथा डेयरी, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के मंत्री श्री नन्दकिशोर राम की अध्यक्षता में मत्स्यपालक समूह के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मत्स्यजीवियों के लिए सहकारी संघ एवं परिसंघ के गठन पर सार्थक चर्चा की गयी। विदित है कि वर्तमान में प्रखंड स्तर पर प्राथमिक मत्स्यजीवी सहकारी समितियां पहले से गठित हैं, लेकिन इनसे जुड़ी संबद्ध समितियां नहीं हैं।
बैठक में दोनों विभागों के बीच सहमति बनने के बाद सहकारिता विभाग द्वारा राज्य मंत्रिपरिषद् के अनुमोदन के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसके अनुसार प्रखंड स्तर की प्राथमिक मत्स्यजीवी सहकारी समितियों को सदस्य के रूप में शामिल करते हुए जिला एवं प्रमंडल स्तर पर मत्स्यजीवी सहकारी संघों का गठन किया जाएगा। इसके साथ ही सभी मत्स्यजीवी सहकारी संघों को राज्य स्तरीय मत्स्यजीवी सहकारी परिसंघ से जोड़ा जाएगा। संघ एवं परिसंघ के गठन से राज्य की सहकारी मत्स्यजीवी संरचना, कार्य प्रणाली, मत्स्य पालन एवं जलीय कृषि संसाधनों के विकास और प्रभावी प्रबंधन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, समितियों को उन्नत इनपुट ससमय उपलब्ध होगा एवं मार्केटिंग तथा प्रोसेसिंग की व्यवस्था मजबूत की जा सकेगी।
मत्स्यजीवी सहकारी संघ एवं परिसंघ का मुख्य उद्देश्य मत्स्यपालन एवं इससे जुड़ी गतिविधियों तथा अन्य जलीय उत्पादों के उत्पादन को बढ़ावा देना है। संघ एवं परिसंघ सहकारिता के आधार पर उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु स्वयं अथवा सदस्य प्राथमिक समितियों/संघों के सहयोग से संवर्द्धन का कार्य करेगी। इनके द्वारा मत्स्य पालन हेतु उच्च गुणवत्ता के इनपुट, मत्स्य बीज, मत्स्य आहार, दवा इत्यादि की भी व्यवस्था की जायेगी। बैठक में दोनों विभागों के मंत्रियों सहित सहकारिता विभाग के सचिव श्री धर्मेन्द्र सिंह, डेयरी, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के सचिव श्री शीर्षत कपिल अशोक, निदेशक (मत्स्य) श्री तुषार सिंगला तथा मत्स्यजीवी समूहों के प्रतिनिधि शामिल रहे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ