समृद्धि जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड प्रथम वार्षिक आम सभा

रिपोर्ट डॉ अनमोल कुमार
बिहटा ( पटना) ।बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन सोसाइटी (जीविका) के अंतर्गत बिहटा प्रखंड के समृद्धि जीविका महिला स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड के तत्वावधान में आम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था की गतिविधियों, उपलब्धियों एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में नगर परिषद,बिहटाकी प्रियंका कुमारी(सभापति),प्रखंड परियोजना प्रबंधक प्रीति कुमारी, बीडीओ शिवजन्म राम, आजीविका विशेषज्ञ डॉली कुमारी, सीसी राजेश कुमार, अर्चना कुमारी एवं राजकमल कुमार,बबलु कुमार(प्रखण्ड समन्वयक) सहित समृद्धि सीएलफ के सभी सीसी नीता,मनिशा, कृष्ण कुमार कौशिक प्रेमलता तथा सीएलफ के सभी कैडर, सीएफ एवं एम्बिके उपस्थित रहे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रियंका कुमारी, सभापति, नगर परिषद, बिहटा रहीं। उन्होंने उपस्थित महिला सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं की आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण में स्वयं सहायता समूहों और जीविका जैसी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। महिलाओं को संगठित होकर स्वरोजगार, उद्यमिता एवं वित्तीय गतिविधियों से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में निरंतर प्रयास करना चाहिए।
आम सभा के दौरान जीविका के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, विभिन्न आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा देने, सामुदायिक संस्थाओं को मजबूत करने तथा महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने जीविका दीदियों को आत्मनिर्भर बनने एवं सामूहिक रूप से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों द्वारा संस्था के सुचारू संचालन, पारदर्शिता एवं जवाबदेही को बनाए रखने तथा आगामी समय में आजीविका के नए अवसरों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।आम सभा का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने संस्था को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के लिए सामूहिक प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews