Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

हिंदू राष्ट्र पर मां तारा तारिणी मंदिर जिला गंजाम उड़ीसा में चर्चा संपन्न हुआ ।

हिंदू राष्ट्र पर मां तारा तारिणी मंदिर जिला गंजाम उड़ीसा में चर्चा संपन्न हुआ ।

देश के प्रमुख शक्तिपीठों में उड़ीसा के गंजाम जिला में स्थित मां तारा तारिणी मंदिर में हिंदू राष्ट्र के लिए पूजा अर्चना किया गया। पुरी शंकराचार्य जी महाराज के कृपा पात्र शिष्य ब्राह्मण भूषण प्रेमचंद्र झा जी ने हिंदू राष्ट्र के लिए सभी को सेवा, सत्संग, स्वाध्याय एवं संगोष्ठी के माध्यम से लोगों को जोड़ने का प्रयास करने को कहा ।
उनका कहना था धर्म नियंत्रित पक्षपात विहीन शोषण विनर मुक्त सर्वे हित पद सनातन शासन जब तक भारत में स्थापित नहीं होगा, तब तक किसी भी सनातन मान बिंदुओं का रक्षा संभव नहीं है। इसीलिए सभी को अपने क्षेत्र में उसके लिए जन जागरण करना चाहिए ।
पूरे मंदिर प्रांगण में हम हिंदू राष्ट्र बनाएंगे हम भारत भव्य बनाएंगे। हर हिंदू सेना हो, हर हिंदू सनातनी हो, हिंदू राष्ट्र भारत की जय हो गूंजमान रहा ।
उपस्थित सभी भक्तों ने भव्य भारत के निर्माण के लिए अपने स्तर पर सहयोग करने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मीडिया चैनल के संस्थापक प्रदीप कुमार नाक, डायरेक्टर अश्विनी कुमार पटनायक, समाज सेविका रश्मि महापात्र, अमित प्रियदर्शी साहू एवं अन्य सक्रिय रहे। हर हर महादेव।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ