सावन सोमवार
संजय जैनसावन का महीना चल रहा
शिव-पार्वती जी का आराम।
गृहस्थ और कुवारों को भी
काम काज से मिली है छुट्टी।
जिसके चलते कर सकते है
शिव पार्वती जी की भक्ति।
श्रध्दा भक्ति हो गई कबूल तो
मिल जायेंगे साक्षात दर्शन।।
कहते है साधु-संत और भक्तगण
होता है पावन महीना सावन का।
जो सब को मौका देता है
अपने पापों को धोने का।
जीव हिंसा भी कम होती है
सावन के इस पवित्र महीने में।
इसलिए प्रभु प्रसन्न हो जाते
सबसे ज्यादा इसी महीने में।।
जो करते है सावन सोमवार का
व्रत उपास और उपासना आदि।
और करते है मन्दिर जाकर
पूजा अर्चना शिव-पार्वती की।
वो सुयोग वर और वधू पाते है
इस व्रत के फल के रूप में।
इसलिए तो नर नारियों को
भाता है सावन का महीना।।
जय जिनेंद्र
संजय जैन "बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews